विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

गुजरात चुनाव के पहले दौर की वोटिंग, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने लोगों से की यह अपील

सौराष्ट्र की 48, कच्छ की 6 और दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न होगा.

गुजरात चुनाव के पहले दौर की वोटिंग, पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने लोगों से की यह अपील
गुजरात चुनाव के पहले दौर की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है
  • 89 सीटों पर वोटिंग, 977 उम्मीदवार हैं मैदान में
  • जामनगर ग्रामीण सीट पर 27 उम्मीदवार मैदान में
  • झागड़िया और गणदेवी सीटों पर 3-3 उम्मीदवार हैं
नई दिल्ली / अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 89 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य के लोगों से अपील की है कि वे भारी संख्या में मतदान करें. इस चुनाव को पीएम मोदी और कांग्रेस का नेतृत्व संभालने जा रहे भावी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, गुजरात में पहले दौर की वोटिंग शुरू हो रही है. मैं उन सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भारी संख्या में मतदान करें. खासतौर पर युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें. वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है. गुजरात चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत स्वागत और अभिनन्दन. गुजरात की जनता से अपील है कि भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं.

गुजरात चुनाव : पहले चरण में इस मामले में बीजेपी से भी आगे निकली कांग्रेस

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि इन चुनावों में कोई चुनौती नहीं है. हम पूरी तरह आश्वस्त हैं. उन्होंने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की. आज सौराष्ट्र की 48, कच्छ की 6 और दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न होगा.

VIDEO : गुजरात चुनाव के पहले दौर में ये हो सकता है अहम फैक्टर
इस चरण में 977 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सबसे अधिक 27 उम्मीदवार सौराष्ट्र की जामनगर ग्रामीण सीट पर है, जबकि भरूच जिले के झगड़िया और नवसारी जिले के गांडवी में केवल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Polls 2017, Narendra Modi, Vijay Rupani, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com