
नई दिल्ली : शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, और उसके बाद दिल्ली की जनता से वादा किया कि वह पांच साल में राज्य को पूरी तरह भ्रष्टाचारमुक्त बना देंगे।
अन्ना आंदोलन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, अन्ना आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा लगाया गया था। तब मन में संशय था कि क्या भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो सकेगा? लोकपाल विधेयक आ भी गया, तो क्या भारत भ्रष्टाचार मुक्त होगा? उन्होंने कहा कि पिछली बार जब 'आप' की सरकार बनी, तो हमारे कट्टर विरोधी भी यह मानते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हुआ था। पिछली बार इस बात को लेकर रोमांच था कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, इस बार विश्वास है कि ऐसा होगा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने कहा, हम पांच वर्ष में दिल्ली को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाएंगे। भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लोगों को 'स्टिंग' करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, हम उस भ्रष्टाचार विरोधी टेलीफोन लाइन को फिर से चालू करेंगे, जो 49 दिनों की हमारी सरकार के दौरान शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि जन लोकपाल विधेयक पास करना जरूरी है और जितनी जल्दी हो सके, हम यह विधेयक पास कराएंगे।
आइए पढ़ते हैं, अरविंद केजरीवाल के भाषण के मुख्य अंश...
- पूरे एक साल के बाद आम आदमी की सरकार बनी है...
- पिछली बार आठ सीटें कम रह गई थी, दिल्ली की जनता ने इस बार पूर्ण बहुमत दिया...
- मुझे पता था, दिल्ली के लोग हमें प्यार करते हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि इतना प्यार करते हैं...
- 70 में से 67 सीटें... दोस्तों, लगता है, ऊपरवाले की कोई खास मंशा है...
- हम भाग्यशाली हैं कि ऊपरवाले ने हमें माध्यम चुना...
- जब इतनी बड़ी सफलता मिलती है, इंसान के मन में अहंकार जागता है, जिससे कुछ भी नहीं बचता...
- हमें खुद को टटोलते रहना होगा कि हमारे भीतर अहंकार नहीं जागे...
- लोकसभा चुनाव में हम अहंकार की वजह से हारे थे...
- दिल्ली में कांग्रेस को लोगों ने अहंकार की वजह से हराया...
- दिल्ली में बीजेपी को भी लोगों ने अहंकार की वजह से हराया...
- टोपी पहनकर बदमाशी करने वाला आम आदमी पार्टी का नहीं हो सकता...
- टोपी पहनकर बदमाशी करने वाले को बख्शना मत, दोगुनी सज़ा देना...
- हम लोग 24-24 घंटे काम करेंगे, पक्का काम करेंगे...
- शपथ का भी इंतज़ार नहीं किया, नतीजे आते ही काम पर लग गए थे...
- आज भी बुखार है, क्रोसिन खाकर आया हूं...
- जल्द से जल्द लोकपाल बिल पास करेंगे...
- केंद्र सरकार के साथ सकारात्मक सहयोग चाहते हैं...
- मैंने प्रधानमंत्री जी से यही कहा, इससे सुनहरा मौका नहीं हो सकता...
- दिल्ली में मेरे पास, केंद्र में आपके पास पूर्ण बहुमत हैं, यदि दोनों चाहें तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा...
- पीएम से कहा, प्रधानमंत्री के तौर पर वह बहुत व्यस्त हैं... दिल्ली की समस्याएं मुझ पर छोड़ दें...
- पीएम साथ देंगे तो दिल्ली को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा...
- जिन तीन सीटों पर हमारे विधायक नहीं हैं, उन्हें भी अपना ही विधायक मानेंगे...
- पूरी दिल्ली हमारा ही बूथ है, हम बूथवार समर्थन का विश्लेषण नहीं करेंगे...
- कोई भी सरकारी विभाग आपसे कोई पैसे नहीं लेगा, बस, आप लोग पूरा टैक्स भरें...
- वादा करता हूं, टैक्स के पैसे की चोरी नहीं होने दूंगा...
- सरकारों के पास पैसे की नहीं, नीयत की कमी रही है...
- जनता को गले लगा लो, विकास खुद-ब-खुद हो जाएगा...
- हम वीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते हैं...
- हमने 49 दिन की सरकार में भी वीआईपी कल्चर खत्म करने की कोशिश की थी...
- मीडिया के साथियों से हाथ जोड़कर अनुरोध है, मज़ाक मत उड़ाइए...
- आप ही बताइए, सरकारी गाड़ी लिए बिना काम कैसे करेंगे मंत्री...
- किरण बेदी जी की बहुत इज़्ज़त करता हूं...
- चुनाव में जीत-हार चलती रहती है, किरण बेदी मेरी बड़ी बहन जैसी हैं, उनसे सलाह लेकर काम करेंगे...
- अजय माकन जी को नीतियां बनाने का लम्बा अनुभव है, उनसे भी सलाह लेंगे...
- सब अच्छे लोगों के साथ मिलकर दिल्ली को ऐसा शहर बनाना है, जिस पर अमीर-गरीब सभी गर्व कर सकें...
- आज मैं नहीं, दिल्ली का प्रत्येक नागरिक दिल्ली का मुख्यमंत्री बना है...
- आज से रिश्वतखोरी बंद हो जाएगी... पांच साल में पूरी तरह दिल्ली को भ्रष्टाचारमुक्त बना देंगे...
- हे प्रभु, हमें सद्बुद्धि दो, सही निर्णय लेने की क्षमता देना...
- देश के लिए तन-मन-धन न्योछावर करने के जज़्बे को बरकरार रखना...
- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोना हैं, हीरा हैं...
- आंसू आ जाते हैं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कहानियां सुनकर...
- टीम इंडिया ज़रूर वर्ल्डकप जीतकर लौटैगी, हमारी शुभकामनाएं...
- प्रार्थना सुनाना चाहूंगा... इंसान का इंसान से हो भाईचारा... यही पैगाम हमारा...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं