दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद अरविंद केजरीवाल आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले। इससे पहले वह शहरी विकासमंत्री वेंकैया नायडू से मिले। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। केजरीवाल ने वेंकैया से मुलाकात के दौरान दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा और अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया। शाम को साढ़े छह बजे अरविंद केजरीवाल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें 14 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित करेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया, हमने प्रधानमंत्री से समय मांगा था, केजरीवाल कल सुबह साढ़े दस बजे उनसे मिलेंगे। वह प्रधानमंत्री को 14 फरवरी को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित भी करेंगे।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए संपन्न चुनावों में 67 सीटें अपने नाम कर ‘आप’ ने एकतरफा जीत हासिल की है जिसके बाद प्रधानमंत्री ने इस शानदार विजय के लिए केजरीवाल को बधाई दी और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए केंद्र से पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
बधाई के लिए मोदी को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा था कि वह दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही उनसे मिलना चाहेंगे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं