भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए टिकट काट दिया है. भाजपा के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने इसको लेकर ट्वीट किया है कि मोदी जी ने जिस तरह अपने बुजुर्गों आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) जी का अपमान किया है, यह हिंदू संस्कृति के खिलाफ है. बता दें, लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) की संसदीय सीट गांधीनगर से भाजपा ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उतारा है. वहीं मुरली मनोहर जोशी को भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव न लड़ने के लिए कहा है.
केजरीवाल ने ट्वीट किया है, 'मोदी जी ने जिस तरह अपने बुजुर्गों आडवाणी जी और मुरली मनोहर जी का अपमान किया है, ये हिंदू संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ है. हिंदू धर्म में हमें बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है.' वहीं एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जिन्होंने घर बनाया उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजुर्गों का नहीं हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्कृति तो ये नहीं कहती कि बुजुर्गों को बेइज्जत करो. देश के लोगों मे चर्चा है कि मोदी जी आडवाणी-जोशी और सुषमा की बेइज्जती क्यों कर रहे है'?'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोदी जी ने जिस तरह अपने बुज़ुर्गों - आडवाणी जी और मुरली मनोहर जी- का अपमान किया है, ये हिंदू संस्कृति के बिलकुल ख़िलाफ़ है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 26, 2019
हिंदू धर्म में हमें अपने बुज़ुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है। https://t.co/glqaGLea09
जिन्होंने घर बनाया उन्ही बुजर्गो को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजर्गो का नही हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्क्रति तो ये नही कहती कि बुजर्गों को बेज्जत करो
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 26, 2019
देश के लोगो मे चर्चा है कि मोदी जी आडवाणी जोशी और सुषमा की बेज्जती क्यो कर रहे है? https://t.co/bcU1uZbK69
मुरली मनोहर जोशी ने क्यों कहा BJP ऑफिस जाकर नहीं करूंगा चुनाव न लड़ने का ऐलान?
बता दें, मुरली मनोहर जोशी को भी इस बार पार्टी टिकट नहीं दे रही है. इतना ही नहीं उनका नाम उत्तर प्रदेश भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी नहीं है. भाजपा ने इस बार पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भी टिकट नहीं दिया. उनकी संसदीय सीट गांधीनगर से इस बार भाजपा राष्ट्रीय अमित शाह (Amit Shah) को उतारा गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के टिकट न देने के फैसले को लेकर बीजेपी के संगठन महासचिव राम लाल ने मुरली मनोहर जोशीसे मुलाक़ात की. राम लाल ने मुरली मनोहर जोशी को पार्टी का फैसला बताया.
बीजेपी ने काटा टिकट तो 'नाराज' मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के वोटर्स को लिखा खत
रामलाल ने जोशी को बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि आपको लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाया जाए. इसके साथ ही राम लाल ने उनसे कहा कि पार्टी चाहती है कि आप पार्टी ऑफिस आकर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करें. लेकिन जोशी ने ऐसा करने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने राम लाल से कहा कि अगर चुनाव न लड़वाने का फैसला हुआ है तो कम से कम पार्टी अध्यक्ष को आकर हमें बताना चाहिए था.
मुरली मनोहर जोशी का टिकट तो कट गया! मगर पार्टी के फैसले को लेकर रह गया यह मलाल
इस मुलाकात के बाद मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर में अपने मतदाताओं को कहा कि रामलाल ने उनसे चुनाव न लड़ने को कहा. इससे पहले राम लाल लालकृष्ण आडवाणी, कलराज मिश्र से मुलाक़ात कर चुके हैं. वहीं शांता कुमार और करिया मुंडा को फोन पर पार्टी नेतृत्व का फैसला बताया कि आप लोग अपनी तरफ से खुद ऐलान करें कि चुनाव नहीं लड़ना चाहते. इसके बाद कलराज मिश्र, शांता कुमार और करिया मुंडा ने खुद घोषणा की कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं.
UP के लिए BJP ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान: 40 नेताओं की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं
VIDEO- आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट कटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं