विज्ञापन

क्या है APAAR ID, जिसे मुंबई यूनिवर्सिटी ने किया अनिवार्य; इसके बिना डाउनलोड नहीं होगा एडमिट कार्ड

मुंबई यूनिवर्सिटी (MU) के स्टूडेंट्स बिना APAAR ID के अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे. दरअसल एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय APAAR ID पूछी जाएगी और इसके बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा.

क्या है APAAR ID, जिसे मुंबई यूनिवर्सिटी ने किया अनिवार्य; इसके बिना डाउनलोड नहीं होगा एडमिट कार्ड
स्टूडेंट्स के लिए लगाए गए सुविधा कैंप लगाए गए.

मुंबई यूनिवर्सिटी (MU) ने अपने स्टूडेंट्स के लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR ID) अनिवार्य कर दिया है. यानी जो भी छात्र MU के 2026-27 एकेडमिक सेशन में हैं, उनके पास APAAR ID जरूर होनी चाहिए. मुंबई यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जो स्टूडेंट्स ID नहीं देंगे, वे एडमिट कार्ड नहीं डाउनलोड कर पाएंगे. MU ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वो अपनी ये ID बना लें. ताकि एडमिट कार्ड हासिल करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो. आखिर ये ID क्या होती है, आइए जानते हैं, इसके बारे में.

APAAR ID क्या है?

'ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री' (APAAR ) छात्रों को दिया जानेवाला 12 अंकों का एक खास पहचान नंबर है. इसकी मदद से आसानी से छात्र अपनी एकेडमिक जानकारी डिजिटल रूप में  संभालकर रख सकते हैं. इसकी मदद से मार्क्स, क्रेडिट, योग्यता और शिक्षा से जुड़ी अन्य उपलब्धियां आसानी से हासिल हो जाती है. मुंबई यूनिवर्सिटी (MU) को हर स्टूडेंट्स को एक खास APAAR ID दी जाती है.

स्टूडेंट्स के लिए लगाए गए सुविधा कैंप

जिन स्टूडेंट्स को APAAR ID को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है, उनके लिए मुंबई यूनिवर्सिटी ने सुविधा कैंप का लगाए हैं. जहां पर जाकर स्टूडेंट्स अपना APAAR ID बना या उसमें कोई गलती है तो सही करवा सकते हैं. ये कैंप अल्केश दिनेश मोदी इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट स्टडीज (ADMIFMS) में लगाए गए हैं.

छात्र 19 और 20 अगस्त तक इस कैंप में आकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.  सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच इस कैंप में जा सकते हैं. कैंप में मौजूद अधिकारी छात्रों की APAAR ID रजिस्ट्रेशन, उनके एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) ID को लिंक करने और आधार से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद करेंगे.

यूनिवर्सिटी ने अपने साथ जुड़े कॉलेजों और विभागों से कहा है कि वे इस कैंप के बारे में जागरूकता फैलाएं. ताकि छात्रों को कैंप की जानकारी आसानी से पहुंच सके. कैंप में जाने वाले छात्र अपने साथ आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं.  APAAR ID बनने के बाद छात्र आसानी से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- UGC NET के गलत सवालों को चैलेंज करने के लिए 2800 रुपये कहां से लाएं? NTA पर फिर उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai University, Mumbai University 2026 Admission, APAAR ID
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com