विज्ञापन

मुंबई में खुल रहे हैं 5 दिग्गज विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस: अब घर बैठे मिलेगी UK और US की डिग्री, जानिए कैसे..

मुंबई में 2026 से खुल रहे हैं 5 विदेशी यूनिवर्सिटी कैंपस. जानें यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल, यॉर्क और अन्य की फीस, कोर्स और एडमिशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

मुंबई में खुल रहे हैं 5 दिग्गज विदेशी यूनिवर्सिटी के कैंपस: अब घर बैठे मिलेगी UK और US की डिग्री, जानिए कैसे..
ज्यादातर यूनिवर्सिटीज में 12वीं के मार्क्स और ग्रेजुएशन के स्कोर के साथ-साथ 'पर्सनल स्टेटमेंट' और इंटरव्यू पर जोर दिया जाएगा.

Foreign universities in Mumbai 2026 : भारत के शिक्षा जगत में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. अब विश्वस्तरीय शिक्षा पाने के लिए सात समंदर पार जाने की मजबूरी नहीं होगी. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत, साल 2026 से दुनिया के 5 टॉप विश्वविद्यालय सीधे मुंबई में अपनी शाखाएं (Branch Campuses) शुरू कर रहे हैं. इनमें ब्रिटेन (UK) से तीन, अमेरिका (US) से एक और ऑस्ट्रेलिया से एक यूनिवर्सिटी शामिल है. खास बात यह है कि यहां मिलने वाली डिग्री और करिकुलम वही होगा जो इनके मूल देशों में मिलता है. आइए जानते हैं इन यूनिवर्सिटीज के बारे में सब कुछ.

1. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल - University of Bristol

रैंकिंग: QS वर्ल्ड रैंकिंग 51

कैंपस: पवई (पवई झील के पास)

यह मुंबई आने वाली सबसे हाई-रैंकिंग यूनिवर्सिटी है. यहां डेटा साइंस, इकोनॉमिक्स और इमर्सिव आर्ट्स जैसे कोर्स मिलेंगे.

फीस: 15 लाख से 17 लाख सालाना.

खास बात क्या है: महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर 10 छात्रों को 100% स्कॉलरशिप दी जाएगी.

2. यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (UWA)

रैंकिंग: QS वर्ल्ड रैंकिंग 77

कैंपस: मरोल, अंधेरी ईस्ट

ऑस्ट्रेलिया की यह प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बिजनेस और डेटा साइंस में डिग्री देगी. इनका फोकस क्वालिटी पर है, इसलिए शुरुआत में सीटें सीमित रहेंगी.

फीस: जल्द घोषित होगी.

खास बात: यहाँ मेरिट और जरूरत (Need-based) दोनों आधार पर स्कॉलरशिप मिलेगी.

3. यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क (University of York)

रैंकिंग: QS वर्ल्ड रैंकिंग 169

कैंपस: पवई

बिजनेस मैनेजमेंट, AI और फाइनेंस के शौकीनों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है. यहाँ छात्रों को ग्लोबल पार्टनर नेटवर्क और एक्सचेंज प्रोग्राम का फायदा मिलेगा.

फीस: 12.5 लाख से 16.5 लाख सालाना.

खास बात क्या है: 70% स्कोर बनाए रखने पर सालाना स्कॉलरशिप रिन्यू होगी.

4. यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन - University of Aberdeen

रैंकिंग: QS वर्ल्ड रैंकिंग 262

कैंपस: पवई (भविष्य में नवी मुंबई)

स्कॉटलैंड की यह यूनिवर्सिटी 500 साल से भी ज्यादा पुरानी है. यहां डेटा साइंस, AI और इकोनॉमिक्स के 4 साल के डिग्री कोर्स (स्कॉटिश पैटर्न) मिलेंगे.

स्कॉलरशिप: पहले बैच के लिए 2 लाख की 'पायनियर स्कॉलरशिप'.

5. इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Illinois Tech)

रैंकिंग: QS वर्ल्ड रैंकिंग 591

कैंपस: विक्रोली (गोदरेज बिजनेस डिस्ट्रिक्ट)

अमेरिकी शिक्षा पद्धति चाहने वालों के लिए यह बेस्ट है. कैंपस ऐसी जगह है जहाँ 100 से ज्यादा मल्टीनेशनल कंपनियां मौजूद हैं, जो इंटर्नशिप में मदद करेंगी.

फीस: 16 लाख से 20 लाख सालाना.

खास बात क्या है: एडमिशन के लिए SAT अनिवार्य नहीं है.

एडमिशन कैसे होगा?

ज्यादातर यूनिवर्सिटीज में 12वीं के मार्क्स और ग्रेजुएशन के स्कोर के साथ-साथ 'पर्सनल स्टेटमेंट' और इंटरव्यू पर जोर दिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 2026 के सत्र के लिए जल्द शुरू होगी.

क्यों है यह आपके लिए फायदेमंद?

  • विदेश में रहने और खाने का करोड़ों का खर्च बचेगा.
  •  डिग्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगी.
  • मुंबई के बिजनेस हब में होने के कारण प्लेसमेंट के मौके बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें- स्कूलों में तीन भाषाओं में पढ़ाई क्यों जरूरी, क्या है Three Language Formula? इसे लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट, जानिए यहां

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreign Universities In Mumbai 2026, NEP 2020, University Of Bristol Mumbai Campus, University Of York Mumbai Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com