विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: बड़ी राहत! अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रोसेस

इग्नू जनवरी 2026 एडमिशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी. ODL और ऑनलाइन कोर्सेज के लिए ऐसे करें अप्लाई. जानें APAAR ID और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी.

IGNOU Admission 2026: बड़ी राहत! अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रोसेस
अब छात्र 10 अप्रैल, 2026 तक अपने पसंदीदा ODL (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

IGNOU Admission 2026 Extend :  अगर आप भी इग्नू (IGNOU) से अपनी पढ़ाई पूरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए एडमिशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. अब छात्र 10 अप्रैल, 2026 तक अपने पसंदीदा ODL (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पहले इसकी आखिरी तारीख 30 मार्च थी.

डिटेल्स

नई लास्ट डेट : 10 अप्रैल, 2026

कोर्स

UG, PG, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम.

एक्सेपशन

यह विस्तार सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-आधारित प्रोग्राम्स के लिए नहीं है.

एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

रजिस्ट्रेशन से पहले अपना APAAR ID जरूर तैयार रखें.

ODL बनाम ऑनलाइन: आपके लिए क्या बेहतर है?

अक्सर छात्र इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि वे ऑनलाइन मोड चुनें या ODL. इग्नू ने स्पष्ट किया है कि-

ODL मोड: अगर आपको हाथ में किताबें (Printed Study Material) चाहिए, तो ODL चुनें.

Online मोड: यहां सारा कंटेंट डिजिटल होगा. इसके लिए आपके पास कंप्यूटर और अच्छा इंटरनेट होना जरूरी है.

IGNOU Admission 2026 Extend: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले इग्नू के आफिशियल पोर्टल पर जाएं.
  • 'Register Online' पर जाकर 'Fresh Admission' को चुनें.
  • 'New Registration' पर क्लिक कर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड नोट करें.
  • फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGNOU Admission 2026, IGNOU Last Date Extended, IGNOU January 2026 Cycle, IGNOU ODL Vs Online, APAAR ID For IGNOU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com