CBSE Board 10th Result 2026: कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. रिजल्ट के दिन वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे छात्र और अभिभावक परेशान रहते हैं. इस बार सीबीएसई ने DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट देखने की प्रोसेस को और भी आसान बना दिया है.
सबसे खास बात यह है कि जिन छात्रों के पास अभी तक APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) नहीं है, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है. वे भी कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना डिजिटल मार्कशीट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं.
Don't wait till result day-set up your DigiLocker account now and stay ready.
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 13, 2026
🔗https://t.co/pSvg3mGnPS
📌 Note:
Students without an APAAR ID need to create their account.
Students with an APAAR ID linked to CBSE will receive their mark sheets in DigiLocker's Issued Documents… pic.twitter.com/f42lxNlGVF
बिना APAAR ID के डिजिलॉकर अकाउंट कैसे करें एक्टिवेट?
अगर आपके पास APAAR ID नहीं है, तो रिजल्ट घोषित होने से पहले इन 5 स्टेप्स को फॉलो करें:
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cbseservices.digilocker.gov.in पर विजिट करें.
Get Started
होमपेज पर दिख रहे 'Get Started' बटन पर क्लिक करें.
डिटेल भरें
यहां अपनी जरूरी डिटेल्स और स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का Access Code दर्ज करें.
OTP वेरिफिकेशन
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और उस पर आए OTP (One Time Password) को वेरिफाई करें.
सफलतापूर्वक एक्टिवेशन
वेरिफिकेशन होते ही आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.
क्यों जरूरी है डिजिलॉकर?
रिजल्ट के दिन ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर सबसे सुरक्षित और असान ऑप्शन है. जिन छात्रों के पास पहले से APAAR ID है और वह सीबीएसई से लिंक है, उनकी मार्कशीट सीधे उनके डिजिलॉकर के 'Issued Documents' सेक्शन में आ जाएगी.
यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2026 Live Update: कभी भी जारी हो सकती है 10वीं का रिजल्ट, डिजीलॉकर पर तुरंत बनाएं एकाउंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं