विज्ञापन

MBBS इंटर्न्स को बड़ा तोहफा: उत्तराखंड में स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़कर हुआ इतना, बढ़ी कमाई

उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड 17,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है. राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को इस फैसले का लाभ मिलेगा.

MBBS इंटर्न्स को बड़ा तोहफा: उत्तराखंड में स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़कर हुआ इतना, बढ़ी कमाई
एमबीबीएस इंटर्नस को 17000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया .

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाले मासिक मानदेय को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. बता दें कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्नस को हर महीने मिलने वाला स्टाइपेंड 25 हजार रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

17000 से 25000 किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एमबीबीएस इंटर्नस को 17000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया .

पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा फायदा

तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज- श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा संचालित है, जिनमें एमबीबीएस तथा तथा पीजी कोर्सेस का संचालन किया जाता है .

खिलाड़ियों के लिए भी कैबिनेट का महत्वपूर्ण निर्णय

उन्होंने बताया कि खेल नीति 2021 के तहत अन्तर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश में राजपत्रित या अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान करने का प्रावधान है जिसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के अन्तर्गत कुल 243 पदों पर नियुक्ति प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.

NEET UG 2026: बिहार में MBBS-BDS की 1295 सीटों पर आज से काउंसिलिंग, 2 नए मेडिकल कॉलेज भी हुए शामिल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com