विज्ञापन

NEET UG 2026: बिहार में MBBS-BDS की 1295 सीटों पर आज से काउंसिलिंग, 2 नए मेडिकल कॉलेज भी हुए शामिल

Medical Admission 2026 : बिहार में नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के लिए UGMAC राउंड-2 की काउंसिलिंग प्रोसेस आज से शुरू हो गई है. इस में MBBS, BDS समेत विभिन्न कोर्सों की 1,295 सीटों पर एडमिशन होगा.

NEET UG 2026: बिहार में MBBS-BDS की 1295 सीटों पर आज से काउंसिलिंग, 2 नए मेडिकल कॉलेज भी हुए शामिल
राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.

NMC MBBS Seat Matrix : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य कोटा के अंतर्गत UGMAC 2026 काउंसिलिंग के दूसरे चरण की सीट की लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में आज से शुरू हो रही काउंसलिंग प्रोसेस में MBBS, BDS, BVSc और AH और BFSc समेत विभिन्न कोर्सेस की कुल 1,295 सीटों पर एडमिशन होगा.ऐसे में आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल...

कब से कब तक होगा रजिस्ट्रेशन

बीसीईसीईबी (BCECEB)  की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी 12 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकेंगे.

इसके बाद कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भरने और लास्ट ऑप्शन लॉक करने की सुविधा 18 सितंबर रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

वहीं, दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 सितंबर को जारी होगा, जबकि सिलेक्टेड कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और एनरोलमेंट 24 और 25 सितंबर को होगा.

MBBS की सबसे ज्यादा सीटें

बता दें कि सेकेंड राउंड काउंसलिंग में उपलब्ध 1,295 सीटों में सबसे ज्यादा 1,167 MBBS सीटें हैं. इसके अलावा 39 BDS, 49 BVSc और AH तथा 28 BFSc सीटों पर भी एडमिशन दिया जाएगा.

दो नए सरकारी कॉलेज भी हुए शामिल

बता दें कि इस बार दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, समस्तीपुर और सरकारी मेडिकल कॉलेज, छपरा (सारण) को भी शामिल किया गया है. दोनों संस्थानों में MBBS की 42-42 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं. 

देशभर में बढ़ीं MBBS सीटें

इस बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के ताजा सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश में MBBS सीटों की संख्या भी बढ़ी है. जुलाई में जहां कुल MBBS सीटें 1,36,939 थीं, वहीं सितंबर तक यह संख्या बढ़कर 1,40,214 हो गई है. अब सरकारी सीटें बढ़कर 63,971 पहुंच गई है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 76,243 हो गई हैं. यानी अब मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 823 से बढ़कर 836 हो गई है.

बिहार में भी मजबूत हुआ मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर

राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. दो नए सरकारी कॉलेजों को मंजूरी मिलने से सरकारी सीटें 1,520 से बढ़कर 1,810 हो गई हैं. इसके अलावा तीन नए निजी मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी या सीट अलॉटमेंट मिला है.

यह भी पढ़ें- NDA-CDS अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस और DMRC का ने दी बड़ी राहत, इतने बजे से चलेगी मेट्रो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com