विज्ञापन

UP Board 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट का रिजल्ट जारी, results.upmsp.edu.in डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

UP Board Compartment Result 2026 Out: बोर्ड ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर इंटरमीडिएट (12वीं क्लास) कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट और हाई स्कूल (10वीं क्लास) कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है.

UP Board 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट का रिजल्ट जारी, results.upmsp.edu.in डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
भविष्य में इस्तेमाल के लिए संशोधित मार्कशीट को सेव और डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है

UP Board Compartment Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार results.upmsp.edu.in पर जाकर अपने रिवाइज्ड स्कोर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने की पूरी प्रोसेस हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप डिटेल में बता रहे हैं. 

UP Board Compartment Result 2026 : कैसे देखें रिजल्ट?

10वीं और 12वीं क्लास के उम्मीदवार अपना UP बोर्ड कम्पार्टमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  2. फिर अपनी क्लास के अनुसार 'इंटरमीडिएट (12वीं) कम्पार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट' या 'हाई स्कूल (10वीं) कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट रिजल्ट' सिलेक्ट करिए
  3. इसके बाद अपना जिला चुनें और अपना रोल नंबर व सिक्योरिटी कोड डालिए
  4. फिर 'View Result' पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. 

इस बात का रखें खास ख्याल

छात्रों को सलाह दी जाती है कि संशोधित मार्कशीट को सेव और डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट निकाल लें. छात्रों को अपनी फिजिकल मार्कशीट संबंधित एफिलिएटेड स्कूलों से लेनी होगी. बता दें यूपी बोर्ड ने कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में दो शिफ्ट में आयोजित की थीं.

यह भी पढ़ें- UGC NET के तीन पेपर रद्द होने से रिजल्ट, कट-ऑफ लिस्ट, JRF और एडमिशन पर क्या असर होगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com