विज्ञापन

UPSC Mains में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानिए पिछले 3 साल का कटऑफ ट्रेंड

UPSC Mains Passing Marks: यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस एग्जाम की डेट्स नजदीक हैं.पिछले ट्रेंड्स बताते हैं कि जनरल कैटेगरी को मेंस क्लियर करने के लिए 730-740 नंबरों की जरूरत होती है.एग्जाम से पहले जानिए हर कैटेगरी के लिए कितने कट-ऑफ की जरूरत पड़ती है.

UPSC Mains में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी? जानिए पिछले 3 साल का कटऑफ ट्रेंड
यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे.

UPSC Mains Passing Marks: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Main Examination 2026) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 21 अगस्त 2026 से मेन्स के एग्जाम शुरू होने वाले हैं और 30 अगस्त तक चलेंगे. इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हर कैंडिडेट्स के मन में एक सवाल है कि इंटरव्यू (Personality Test) तक पहुंचने के लिए मेंस में कम से कम कितने नंबर लाने होंगे. आइए पिछले 3 साल के कट-ऑफ ट्रेंड से समझते हैं.

UPSC मेंस 2026 कब होगा

यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेंस 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे. एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी. एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है. कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके उसमें दिए गए एग्जाम सेंटर, रोल नंबर और जरूरी गाइडलाइंस को जरूर चेक कर लें.

UPSC मेंस में कितने नंबर के पेपर होते हैं

यूपीएससी मेंस में कुल 9 पेपर होते हैं. इनमें से 2 पेपर भारतीय भाषा और इंग्लिश सिर्फ क्वालिफाइंग होते हैं. इन्हें सिर्फ पास करना होता है. इनके नंबर आपकी मेरिट रैंक में नहीं जुड़ते हैं. बाकी 7 पेपर के नंबर मेरिट में शामिल होते हैं. इन 7 पेपर से कुल 1750 नंबर बनते हैं. इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जो 275 नंबर होते हैं. 

UPSC मेंस में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

यूपीएससी हर साल मेंस के बाद कट-ऑफ जारी करता है. इस कट-ऑफ से तय होता है कि रिटेन एग्जाम में किस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को इंटरव्यू यानी पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. 2025 में जनरल कैटेगरी की मेंस कट-ऑफ 739 मार्क्स रही थी. वहीं, OBC के लिए यह 717, EWS के लिए 706, SC के लिए 700 और ST के लिए 694 मार्क्स थी. हालांकि, ये कट-ऑफ हर साल पेपर के लेवल, कैंडिडेट्स की संख्या और उनकी ओवरऑल परफॉर्मेंस के हिसाब से कटऑफ बदलती रहती है.

2024 और 2023 में कितनी थी मेंस की कटऑफ

2024 के आंकड़े देखें, तो जनरल कैटेगरी की मेंस कट-ऑफ 729 अंक थी. ओबीसी की कटऑफ 702, EWS की 696, एससी की 685 और एसटी की 684 रही थी. 2023 में जनरल कैटेगरी के लिए मेंस कट-ऑफ 741 तक गए थे. जबकि ओबीसी की कटऑफ 712, EWS की 706, एससी की 694 और ST की 692 थी.

यह भी पढ़ें- 10 मिनट में लॉगआउट, की-बोर्ड भी खराब... बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल, री-एग्जाम की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Mains, UPSC Mains Cut Off Marks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com