विज्ञापन

UPSC मेन्स DAF-1 फॉर्म कैसे भरें? जानिए पूरा A to Z प्रोसेस, एक गलती भी इंटरव्यू में पड़ सकती है भारी

UPSC प्रीलिम्स पास करने के बाद DAF-1 फॉर्म भरना बेहद जरूरी होता है. इसी फॉर्म की जानकारी मेन्स और इंटरव्यू में आपके काम आती है. जानिए DAF-1 भरने का पूरा प्रोसेस, जरूरी डॉक्यूमेंट और किन गलतियों से बचना चाहिए.

UPSC मेन्स DAF-1 फॉर्म कैसे भरें? जानिए पूरा A to Z प्रोसेस, एक गलती भी इंटरव्यू में पड़ सकती है भारी
UPSC प्रीलिम्स पास करने के बाद DAF-1 फॉर्म भरना जरूरी

UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट आने के बाद ज्यादातर कैंडिडेट्स मेन्स की तैयारी में जुट जाते हैं. लेकिन इसी दौरान एक ऐसा काम भी करना होता है, जिसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. हम बात कर रहे हैं Detailed Application Form यानी DAF-1 की. कई स्टूडेंट्स इसे सिर्फ एक फॉर्म समझकर जल्दबाजी में भर देते हैं, लेकिन सच ये है कि इंटरव्यू बोर्ड तक आपकी जो तस्वीर पहुंचती है, उसकी शुरुआत इसी फॉर्म से होती है. आपने क्या पढ़ाई की है, आपकी हॉबी क्या है, आपने कौन-कौन सी अचीवमेंट्स हासिल की हैं और आपकी रुचियां क्या हैं, ये सारी जानकारी DAF-1 से ही सामने आती है. इसलिए इसे भरते समय हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

DAF-1 क्या होता है?

DAF-1 यानी Detailed Application Form. प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा से पहले ये फॉर्म भरना होता है. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इसमें आपकी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, हॉबी, वर्क एक्सपीरियंस, अचीवमेंट्स और सर्विस प्रेफरेंस जैसी कई जानकारियां मांगी जाती हैं.

फॉर्म भरने से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें

  • फॉर्म शुरू करने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रख लें
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट या डिग्री
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किए गए सिग्नेचर
  • पहचान पत्र
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • वर्क एक्सपीरियंस और अचीवमेंट्स से जुड़े सर्टिफिकेट

DAF-1 भरने का पूरा A to Z प्रोसेस

सबसे पहले लॉगिन करें

UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करें. इसके बाद DAF-1 का लिंक ओपन करें.

पर्सनल डिटेल्स भरें

नाम, जन्म तिथि, पता और दूसरी बेसिक जानकारी बिल्कुल वैसी ही भरें जैसी आपके डॉक्यूमेंट में दर्ज है.

एजुकेशनल डिटेल्स दर्ज करें

10वीं से लेकर ग्रेजुएशन और हायर एजुकेशन तक की सभी जानकारी ध्यान से भरें. कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पासिंग ईयर में कोई गलती न करें.

हॉबी और रुचियां सोच-समझकर लिखें

ये सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इंटरव्यू में अक्सर हॉबी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसलिए सिर्फ वही हॉबी लिखें जिसके बारे में आप अच्छे से बात कर सकें.

वर्क एक्सपीरियंस और अचीवमेंट्स जोड़ें

अगर आपने कहीं नौकरी की है या कोई खास अचीवमेंट हासिल की है तो उसकी सही जानकारी दें. किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर लिखने से बचें.

सर्विस और कैडर प्रेफरेंस चुनें

IAS, IPS, IFS समेत दूसरी सेवाओं की प्रायोरिटी ध्यान से चुनें. ये फैसला आपके भविष्य के करियर को प्रभावित कर सकता है.

डॉक्यूमेंट अपलोड करें

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तय फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें. अपलोड करने से पहले एक बार फाइल जरूर चेक कर लें.

DAF-1 भरते समय ये गलतियां न करें

  • गलत नाम या जन्म तिथि न भरें
  • हॉबी सिर्फ दिखावे के लिए न लिखें
  • गलत या अधूरी जानकारी न दें
  • अचीवमेंट्स को बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं
  • डॉक्यूमेंट और फॉर्म की जानकारी अलग-अलग न हो
  • बिना जांचे फॉर्म सबमिट न करें

DAF-1 की गलतियां इंटरव्यू में पड़ सकती हैं भारी

DAF-1 में दी गई जानकारी ही इंटरव्यू बोर्ड के सामने आपकी पहली प्रोफाइल बनाती है. अगर फॉर्म में कोई गलत जानकारी दी गई है या हॉबी, अचीवमेंट्स और वर्क एक्सपीरियंस को बढ़ा-चढ़ाकर लिखा गया है, तो इंटरव्यू में मुश्किल हो सकती है. बोर्ड अक्सर DAF में लिखी बातों पर ही सवाल पूछता है. इसलिए फॉर्म में वही जानकारी लिखें जो पूरी तरह सही हो और जिसके बारे में आप आसानी से जवाब दे सकें. छोटी सी लापरवाही भी इंटरव्यू में भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें - IIT, NIT तो सुना होगा, लेकिन क्या होते हैं GFTI? जानें कुल सीटों का आंकड़ा और एडमिशन प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsc Daf Form Filling, Upsc Personality Test, Upsc Daf 1 Form Pdf Download, UPSC Mains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com