UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) आज पूरे देश में आयोजित की जा रही है. इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के जरिए लगभग 933 रिक्तियों को भरा जाना है. UPSC CSE 2026 के लिए करीब 8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. जो कि आज ये एग्जाम देने वाले हैं. UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. ये परीक्षा ऑफलाइन OMR-आधारित होगा. शिफ्ट 1 में सामान्य अध्ययन (GS Paper 1) होगा. जो कि सुबह 9:30 से 11:30 तक चलेगा. दूसरी शिफ्ट 2 में सीसैट (CSAT Paper 2) होगा. पेपर दोपहर 2:30 ,से 04:30 तक चलेगा.
एडमिट कार्ड के साथ लेकर जाएं ये चीजें
- ID प्रूफ जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल
- ब्लैक बॉल पेन
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates:
upsc prelims 2026: UPSC प्रीलिम्स में क्या-क्या ले जा सकते हैं
एडमिट कार्ड
वैलिड ID प्रूफ (आधार, पैन, वोटर आईडी)
पासपोर्ट साइज फोटो (अगर मांगी जाए)
ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (कुछ सेंटर में)
ब्लैक बॉल पेन
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: मेट्रो की सेवा सुबह छह बजे से होगा शुरू
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 24 मई को चुनिंदा मार्गों पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी. डीएमआरसी के अनुसार, 24 मई को लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) के टर्मिनल स्टेशन से ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू हो जाएंगी.
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: एग्जाम को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर आज परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं.
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का ड्रेस कोड क्या है
UPSC CSE Prelims 2026 LIVE Updates: सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम (UPSC Prelims 2026) देने जा रहे छात्र ड्रेस कोर्ड का खासा ध्यान रखें. एग्जाम देने जा रहे छात्र हल्के रंग के सिंपल कॉटन शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर्स या जींस पहन सकते हैं. पैरों में नॉर्मल चप्पल, सैंडल या बिल्कुल सिपल जूते पहनें ताकि चेकिंग के वक्त उन्हें उतारने में समय न बर्बाद हो.