विज्ञापन

यूपी प्राइमरी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल नहीं हुई; सोशल मीडिया के दावे हैं फर्जी

उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग के इस खंडन से एक बार फिर सोशल मीडिया के खतरे सामने आ गए हैं. कोई भी व्यक्ति एक गलत सूचना के जरिए कैसे पूरे सिस्टम को हिला सकता है.

यूपी प्राइमरी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल नहीं हुई; सोशल मीडिया के दावे हैं फर्जी
उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को फर्जी बताया है. (फोटो-UPESSC)

सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि यूपी प्राइमरी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल हो गई है. ये इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि बात उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग तक पहुंच गई. उसके बाद उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ये सूचना भ्रामक है. परीक्षा कैंसिल नहीं हुई है.

 उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग की तरफ से बताया गया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक व्यक्ति/संस्था सोशल मीडिया पर आयोग के ही आधिकारिक लेटरहेड, लोगो, और उपसचिव संजय कुमार सिंह के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर महत्वपूर्ण सूचना के नाम से दिनांक 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्राइमरी सहायक शिक्षक परीक्षा के निरस्त होने का दावा किया है. आयोग ने आगे कहा कि ये सूचना पूरी तरह से फर्जी है. परीक्षा नियत दिन, समय और स्थान पर ही होगी. आमलोगों और अभ्यर्थियों से खासकर आयोग ने कहा कि ऐसी सूचनाओं को फारवर्ड मत करें. आयोग से संबंधित सभी सूचनाएं केवल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट    https://www.upessc.up.gov.in/ और एक्स अकाउंट https://x.com/upesscprayagraj पर शेयर की जाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग के इस खंडन से एक बार फिर सोशल मीडिया के खतरे सामने आ गए हैं. कोई भी व्यक्ति एक गलत सूचना के जरिए कैसे पूरे सिस्टम को हिला सकता है. इसके साथ ही ऐसी सूचनाओं के जरिए कितने लोगों को प्रभावित कर सकता है. इसीलिए एक्सपर्ट्स की तरफ से भी कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर आई किसी भी जानकारी को बगैर क्रॉस चेक किए हकीकत मत मान लें, अन्यथा इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें | BPSC ने जारी किया अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रीलिम्स का रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upessc, UPESSC Jobs, UPESSC Announcements, UPESSC Exam Date, UPESSC Exams 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com