UK Board 10th, 12th Result Today: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को बिना इंटरनेट के भी चेक किया जा सकता है. अगर आपके फोन में नेट की सुविधा नहीं है, तो आप SMS के जरिए मिनटों में अपना रिजल्ट पा सकते हैं. रिजल्ट जानने के लिए आपको बस अपना रोल नंबर SMS करना होगा और मिनटों में रिजल्ट आपकी फोन में आ जाएगा. UBSE रिजल्ट 2026 चेक करने के नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें.
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका:
कक्षा 10वीं के लिए:
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: UK10 <स्पेस> अपना रोल नंबर
इसे 5676750 या 56263 पर भेजें.
कक्षा 12वीं के लिए:
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: UK12 <स्पेस> अपना रोल नंबर
इसे 5676750 पर भेजें
बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों, DigiLocker और UMANG ऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर परिणाम का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इन लिंक पर जाकर भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.
UK बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे देखें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: ubse.uk.gov.in जाएं.
- यहां पर कक्षा 10 या कक्षा 12 रिजल्ट 2026 का लिंक होगा. उस लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई सारी ज़रूरी जानकारी जैसे रोल नंबर डालें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- UK बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- मार्क्सशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
पिछले साल, 10वीं कक्षा की परीक्षा में 90.77 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. जबकि 12वीं कक्षा में 88.20 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं