विज्ञापन

UBSE Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज 10 बजे, DigiLocker पर तुरंत ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

Uttarakhand Board Result 2026::उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होगा, छात्र DigiLocker और वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

UBSE Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज 10 बजे, DigiLocker पर तुरंत ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज सुबह 10:00 बजे यानि कुछ ही देर में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने जा रहा है. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुई थीं और अब कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है. ऐसे में छात्रों के बीच एक्साइटमेंट और हल्की टेंशन दोनों देखने को मिल रही है, क्योंकि यही रिजल्ट उनके आगे के करियर का रास्ता तय करेगा. रिजल्ट आने के बाद छात्र तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट और DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. इसके साथ ही वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें 10वीं के 1,12,266 और कक्षा 12वीं के 1,02,986 छात्र शामिल हैं. पिछले साल का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था, इसलिए इस बार भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद की जा रही है.

रिजल्ट कहां और कैसे देखें

रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर भी मार्कशीट मिलेगी, जिसे डाउनलोड करना आसान और सुरक्षित तरीका है. बेहतर होगा कि छात्र अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें.

DigiLocker पर ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

स्टेप 1: अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें, अगर अकाउंट नहीं है तो पहले साइन अप कर लें.

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद एजुकेशन सेक्शन में जाएं.

स्टेप 4: यहां UBSE Result या मार्कशीट का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

स्टेप 5: अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल भरें.

स्टेप 6: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

स्टेप 7: मार्कशीट को डाउनलोड करके मोबाइल में सेव कर लें.

रिजल्ट में क्या जरूर चेक करें

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स, और पास या फेल स्टेटस जरूर चेक करें. कक्षा 12 के छात्र अपनी स्ट्रीम की जानकारी भी ध्यान से देखें. अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- UK Board 10th, 12th Result Today: बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे, जानें कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ubse Result Direct Link, Ubse Result Digilocker Link, Ubse Result 2026, Uttarakhand Board Result, Uk Board 10th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com