विज्ञापन

CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो न हों परेशान, कॉल करके जान सकते हैं रिजल्ट, ये रहा नंबर

इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए कई हाई-टेक विकल्प दिए हैं, जिनमें IVRS यानी फोन कॉल और SMS से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं.

CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो न हों परेशान,  कॉल करके जान सकते हैं रिजल्ट, ये रहा नंबर
कुछ ही पलों में आपका विषयवार स्कोरकार्ड आपके इनबॉक्स में होगा.

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है. अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स स्लो हो जाती हैं या क्रैश कर जाती हैं.

ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए कई हाई-टेक विकल्प दिए हैं, जिनमें IVRS यानी फोन कॉल और SMS से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं

1. IVRS: एक कॉल पर जानें अपना स्कोर

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप सिर्फ एक फोन कॉल के जरिए अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए सीबीएसई ने Interactive Voice Response System (IVRS) शुरू किया है.

दिल्ली के छात्रों के लिए: 24300699 डायल करें.

देश के अन्य हिस्सों के लिए: 011-24300699 पर कॉल करें.

जैसे ही आप इन नंबरों पर कॉल करेंगे, आपको निर्देशों का पालन करते हुए अपना रोल नंबर और DOB बतानी होगी और आपका रिजल्ट बोलकर सुना दिया जाएगा.

2. SMS: बिना इंटरनेट ऐसे मिलेगा रिजल्ट

ग्रामीण इलाकों या खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए SMS बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं.

वहां पर CBSE12 <रोल नंबर> (उदाहरण के लिए: CBSE12 12345678) टाइप करें

अब आप इसे 7738299899 पर भेज दीजिए.

कुछ ही पलों में आपका सब्जेक्टवाइज स्कोरकार्ड आपके इनबॉक्स में आ जाएगा.

3. इन 5 वेबसाइट्स पर भी रखें नजर

डिजिटल दौर में आप इन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • results.gov.in

रिजल्ट के बाद अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए DigiLocker सबसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म है. छात्र पहले से ही अपना अकाउंट एक्टिवेट रखें ताकि रिजल्ट आते ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित कर सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com