विज्ञापन

उत्‍तर प्रदेश के Top 7 medical colleges, फीस, सीट्स, कैसे मिलता है एडमिशन

NEET का रिजल्‍ट आने के बाद लाखों छात्र काउंसलिंग की तैयारी में जुट जाते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि किस मेडिकल कॉलेज को प्राथमिकता दी जाए. उत्तर प्रदेश, देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां सरकारी और निजी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों की बड़ी संख्या है.

उत्‍तर प्रदेश के Top 7 medical colleges, फीस, सीट्स, कैसे मिलता है एडमिशन

NEET का रिजल्‍ट आने के बाद लाखों छात्र काउंसलिंग की तैयारी में जुट जाते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि किस मेडिकल कॉलेज को प्राथमिकता दी जाए. उत्तर प्रदेश, देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां सरकारी और निजी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों की बड़ी संख्या है. यहां कई संस्थान राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में जगह बनाते रहे हैं और हर साल हजारों छात्र MBBS में दाखिला लेने का सपना लेकर यहां आवेदन करते हैं. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में MBBS करना चाहते हैं, तो जानिए राज्य के 7 प्रमुख मेडिकल कॉलेज, यहां की अनुमानित फीस, MBBS सीटें और संभावित NEET कटऑफ क्‍या रहती है. 

उत्‍तर प्रदेश के Top 7 medical colleges

1. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल संस्थानों में गिनी जाती है. यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ रिसर्च और क्लिनिकल एक्सपोजर भी बेहतरीन माना जाता है. यहां अनुमानित MBBS सीटें 250 हैं. वार्षिक फीस लगभग 55,000 से 60,000 है. यहां एडमिशन पाने के लिए संभावित NEET AIQ कटऑफ AIR 3,000 के भीतर चाहिए होता है. 

2. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS-BHU), वाराणसी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का मेडिकल संस्थान देश के शीर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल है. यहां की फैकल्टी और रिसर्च सुविधाओं के कारण यह छात्रों की पहली पसंद रहता है. यहां अनुमानित MBBS सीटें 100 हैं. वार्षिक फीस लगभग 40,000 से 50,000 के बीच होती है. यहां दाखिला पाने के लिए संभावित NEET कटऑफ AIR 2,500 से 4,000 के भीतर होना चाहिए. 

3. डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ

यह संस्थान पिछले कुछ वर्षों में तेजी से अपनी पहचान बना चुका है। यहां आधुनिक अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां अनुमानित MBBS सीटें 200 हैं. वार्षिक फीस लगभग 55,000 है. यहां के लिए संभावित NEET कटऑफ AIR 5,000 से 8,000 के बीच जाती है. 

4. GSVM मेडिकल कॉलेज, कानपुर

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक है. यहां का क्लिनिकल एक्सपोजर काफी मजबूत माना जाता है. यहां अनुमानित MBBS सीटें 250 हैं. वार्षिक फीस लगभग 45,000 से 55,000 के बीच रहती है. संभावित NEET कटऑफ AIR 7,000 से 10,000 के बीच जाती है. 

5. मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज

यह कॉलेज लंबे समय से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल है.  यहां अनुमानित MBBS सीटें 200 से 250 हैं. वार्षिक फीस लगभग 40,000 से 50,000 है. संभावित NEET कटऑफ AIR 8,000 से 12,000 के बीच जाती है. 

6. सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा

SN मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश का एक प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज है. यहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण छात्रों को अच्छा क्लिनिकल अनुभव मिलता है. यहां अनुमानित MBBS सीटें 200 हैं. वार्षिक फीस लगभग 40,000 से 50,000 के बीच है. संभावित NEET कटऑफ AIR 10,000 से 15,000 के बीच जाती है. 

7. बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD), गोरखपुर

पूर्वांचल के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल BRD मेडिकल कॉलेज हर वर्ष बड़ी संख्या में MBBS छात्रों को प्रवेश देता है. यहां अनुमानित MBBS सीटें 200 हैं. वार्षिक फीस लगभग 40,000 से 50,000 के बीच है. संभावित NEET कटऑफ AIR 12,000 से 18,000 के बीच जाती है. 

Jamia Millia Islamia में डिस्‍टेंस और online courses के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्‍स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Medical College, Up Medical College Admission, UP Medical College Name, UP Medical Colleges, UP Medical Education Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com