विज्ञापन

Jamia Millia Islamia में डिस्‍टेंस और online courses के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्‍स

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Centre for Distance and Online Education (CDOE) के तहत 49 ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Jamia Millia Islamia में  डिस्‍टेंस और online courses के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्‍स

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Centre for Distance and Online Education (CDOE) के तहत 49 ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं. 

किन-किन कोर्स में मिलेगा दाखिला

CDOE के माध्यम से कुल 49 कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है. इनमें स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं. 

प्रमुख कोर्सों में शामिल हैं- 

स्नातकोत्तर (PG) कोर्स

एमए (हिंदी)
एमए (अंग्रेजी)
एमए (इतिहास)
एमए (भूगोल)
एमए (राजनीति विज्ञान)
एमए (समाजशास्त्र)
एमए (शिक्षा)
एमए (इस्लामिक स्टडीज)
एमए (मानव संसाधन प्रबंधन)
एमए (लोक प्रशासन)
एमकॉम
एमबीए (ODL)

स्नातक (UG) कोर्स

बीए (जनरल)
बीकॉम
बीबीए

इसके अलावा कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में भी प्रवेश दिए जाएंगे. इस साल विश्वविद्यालय ने दो नए कार्यक्रम भी जोड़े हैं- बीएससी (बायोसाइंसेज)- ऑनलाइन मोड, एमबीए- ऑनलाइन मोड. इन दोनों कोर्सों में प्रवेश उम्मीदवार की पिछली शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. 

महत्वपूर्ण तिथियां नोट करें 

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा: 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026
प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

अधिकांश कोर्सों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा. हालांकि कुछ कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. MBA (ODL) और B.Ed. में प्रवेश के लिए 22 अगस्त 2026 को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा. नए ऑनलाइन MBA और B.Sc. Biosciences कार्यक्रमों के लिए मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. 

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार JMI के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे. आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. 

Gujarat University ने लॉन्‍च किए ऑनलाइन UG, PG courses, फीस भी कम, घर बैठे करें पढ़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JMI, JMI Admission 2026, Jamia Milia Islamia, Jamia Milia Islamia Admission, Jamia Milia Islamia University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com