IIT-NIT Prepration Tips : अगर आप IIT और NIT जैसे बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो 11वीं और 12वीं के ये दो साल आपके लिए बहुत खास होते हैं. इसी समय में आप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं और अपने सपने के करीब पहुंच सकते हैं. कई स्टूडेंट शुरुआत में कंफ्यूज हो जाते हैं कि कैसे पढ़ाई शुरू करें, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो ये सफर आसान हो सकता है. एक्सपर्ट भी कहते हैं कि अगर आप शुरू से प्लान बनाकर और रोज मेहनत करके पढ़ाई करें, तो IIT-NIT निकालना मुश्किल नहीं रहता.
टॉपर वाली सोच छोड़कर जीरो से शुरूआत
आपने अक्सर देखा होगा कि 70% मार्क्स लाने वाले छात्र भी IIT निकाल लेते हैं, जबकि कई बार 95-99% लाने वाले कई छात्र ऐसा नहीं कर पाते. इसलिए 10वीं के मार्क्स का घमंड छोड़कर नई शुरुआत करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस रेस में देशभर के टॉपर शामिल होते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को जीरो मानकर पढ़ाई शुरू करें. एक मजबूत टाइम टेबल बनाएं और उसे लगातार दो साल तक फॉलो करें. इस दौरान -
- रोजाना कम से कम 6 घंटे सेल्फ स्टडी करें
- मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री को बराबर समय दें
- कोचिंग के अलावा भी रेग्युलर पढ़ाई जरूरी है
सोशल मीडिया से दूरी बनाएं
इन दो सालों में सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से दूरी बनाना जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर समय बिताना तैयारी को कमजोर करता है और ध्यान भटकाता है.
NCERT और कॉन्सेप्ट क्लियर करना जरूरी
मैथ्स में कैलकुलस और मैट्रिक्स जैसे चैप्टर बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, जिनसे परीक्षा में सीधे सवाल आते हैं. इसलिए सबसे पहले NCERT किताबों को अच्छे से पढ़ें और बार-बार रिवीजन करके कॉन्सेप्ट मजबूत करें. IIT-NIT की तैयारी में सबसे जरूरी चीज सेल्फ-डिसिप्लिन है. अगर आपको पढ़ने के लिए किसी के कहने की जरूरत पड़ती है, तो समझिए आप अभी इन कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए तैयार नहीं हैं.
दरअसल, IIT और NIT में एडमिशन पाने के लिए कड़ी मेहनत, सही प्लानिंग और डिसिप्लिन जरूरी है. अगर छात्र 11वीं से ही फोकस्ड प्लान के साथ तैयारी शुरू कर दें, तो सफलता हासिल करना मुश्किल नहीं है.
यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं राज्यसभा की पहली ओपनली LGBTQ+ सांसद Dr. Menaka Guruswamy
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं