विज्ञापन

NEET Result 2026: परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे जयपुर के उपलक्ष्य गोयल, सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी

उपलक्ष्य गोयल ने नीट-यूजी एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है. पेपर रद्द होने के बाद उपलक्ष्य गोयल थोड़े से निराश हुए थे. लेकिन जैसे ही नीट री एग्जाम की डेट सामने आई उन्होंने अपनी तैयारी तेज कर दी.

NEET Result 2026: परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे जयपुर के उपलक्ष्य गोयल, सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी
3 मई को हुई परीक्षा में उनके 710 अंक आ रहे थे.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET (UG) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया. रिजल्ट समय पर घोषित किया गया है ताकि उम्मीदवारों के लिए मेडिकल-एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल सही समय पर चलता रहे. भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 सेंटर्स पर करीब 20 लाख उम्मीदवार NEET (UG) 2026 में शामिल हुए. 11.21 लाख उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए क्वालिफ़ाई हुए हैं.

पेपर रद्द होने से हुई निराशा

जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है. उन्होंने 711 अंक हासिल किए हैं. 3 मई को हुई परीक्षा में उनके 710 अंक आ रहे थे. इसके बाद परीक्षा रद्द हो गई. उपलक्ष्य ने बताया कि पेपर रद्द होने के बाद एक बार बहुत निराशा हुई थी. लेकिन खुद को एक से दो दिन में ही ठीक किया. खुद को समझाया कि अब पढ़ाई तो करनी ही है. उपलक्ष्य गोयल ने कहा, सोशल मीडिया से दूरी रखना बहुत जरूरी है. सोशल मीडिया से डिस्ट्रैक्शन होता है और उसका एडिक्शन भी लग जाता है. मैं केवल व्हाट्सप्प चलाता था, वो भी सिर्फ अपने क्लास के साथियों और टीचर्स से कनेक्ट रहने के लिए ही इस्तेमाल करता था.

कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी

उपलक्ष्य ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में यह सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि कंसिस्टेंसी पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी है. मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। मैं सभी से यही कहना चाहता हूं कि अपने टीचर्स की बात माने तो सफलता जरूर मिलेगी.

उपलक्ष्य अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनेंगे. उनके माता पिता और पूरा परिवार बहुत खुश है. पिता मुकेश गोयल मशीन का काम करते हैं. मां गृहिणी है. पिता मुकेश गोयल ने बताया कि बच्चे ने नाम रोशन किया है. बहुत खुशी हो रही है. मैं शब्दों में इस खुशी को कैसे ही बयां करूं. मैं बस हमेशा उसे समझाया कि किसी बात का तनाव मत लो. अपनी मेहनत पर भरोसा करो.

ये भी पढ़ें- Success Story: दादी की हुई थी कैंसर से मौत, NEET टॉपर आर्यन गुप्ता ने बताया आखिरी क्यों बनना चाहते हैं डॉक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Neet Success Story, NEET Exam Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com