विज्ञापन

Success Story: दादी की हुई थी कैंसर से मौत, NEET टॉपर आर्यन गुप्ता ने बताया आखिरी क्यों बनना चाहते हैं डॉक्टर

Success Story: पंजाब के आर्यन गुप्ता ने NEET-UG एग्जाम में पहली रैंक हासिल की है. अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय उन्होंने परिवार और टीचरों को दिया है. आर्यन गुप्ता ने कहा, "मुझे नींद नहीं आती थी. रिजल्ट आने के बाद अब लग रहा है जैसे कोई सपना पूरा हो गया है."

Success Story: दादी की हुई थी कैंसर से मौत, NEET टॉपर आर्यन गुप्ता ने बताया आखिरी क्यों बनना चाहते हैं डॉक्टर
आर्यन गुप्ता ने AIR 1 हासिल की है, 720 में से 715 नंबर पाए हैं.

Success Story: पंजाब के आर्यन गुप्ता ने NEET-UG परीक्षा में टॉप किया है. आर्यन गुप्ता को जैसे ही पता चला कि NTA ने NEET-UG रिजल्ट जारी कर दिया है, तुरंत ही आर्यन ने NTA की वेबसाइट खोलकर अपना रिजल्ट चेक किया. रिजल्ट स्क्रीन पर आते ही, उनकी आंखें खुशी से झूम उठी. लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. परिवार को जैसे ही ये खबर मिली, तो परिवार में खुशी की एक लहर सी दौड़ गई. आर्यन गुप्ता की इस कामयाबी का जश्न मनाया जाने लगा. अपनी इस सफलता पर आर्यन गुप्ता ने कहा कि, "मैंने AIR 1 हासिल की, 720 में से 715 नंबर पाए. मेरे माता-पिता डॉक्टर हैं. मैंने बहुत मेहनत की. मुझे नींद नहीं आती थी. लेकिन अब यह सब अविश्वसनीय लग रहा है. जैसे कोई सपना हो, सब खुश हैं".

 मैंने 16-17 घंटे पढ़ाई की

अपनी पढ़ाई के शेड्यूल पर बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा,  मैं दिन में 16-17 घंटे पढ़ाई करता था. आर्यन गुप्ता ने आगे कहा कि मैं ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहता हूं. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी दादी की मौत ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. उन्होंने कहा, "मेरी दादी की मौत कैंसर से हुई थी, तब मैं तीसरी क्लास में था. तभी मैंने यह संकल्प लिया था. ज़िंदगी में अभी बहुत कुछ करना है."

सफलता का दिया मंत्र

नीट एग्जाम में पहली रैंक पाकर आर्यन गुप्ता ने अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि अभी तो बस शुरुआत है, अभी काफी कुछ करना है. कॉलेज चुनना है. वही जो बच्चे NEET-UG की तैयारी कर रहे हैं. उनको सफलता का मंत्र देते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा कि अपने शिक्षकों की बात सुने. उन्हें कई सालों का अनुभव होता है. ईमानदारी से मेहनत करो, आपको सफलता जरूर मिलेगी.

ये भी पढ़ें- UP, दिल्ली, बिहार… NEET UG 2026 में आपके राज्य से किसने किया टॉप? देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Topper Aryan Gupta Panshul Bansal, NEET Topper, Neet Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com