विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

SSC CHSL Notification: आज जारी होगा एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने वाला है. सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.

SSC CHSL Notification: आज जारी होगा एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली:

SSC CHSL Notification 2025: हर साल एसएससी की ओर से सीएचएसएल भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार रहता है. इस साल ये इंतजार  आज खत्म होने वाला है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सबसे प्रमुख भर्तियों में से एक कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज जारी होने की संभावना है. एसएससी कैलेंडर के अनुसार, 12वीं पास युवा इस वैकेंसी के लिए इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 18 जुलाई तय की गई है. 

फेज 1 की परीक्षा शेड्यूल जारी

पहले फेज की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 से 18 सिंतबर को प्रस्तावित की गई है. जिसकी डिटेल जानकारी बाद में दी जाएगी. एसएससी सीएचएसएल के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, कार्यालयों एवं विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA ), (पोस्टल असिस्टेंट)/ (सॉर्टिंग असिस्टेंट), (डाटा इंट्री ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती की जाएंगी. इसके पिछले साल एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए 34,55,669 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. उस समय 3437 पदों पर भर्ती निकाली गई थी.

आमतौर पर क्या होती है योग्यता

डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ, डीईओ ग्रेड ए - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय) के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए. एलडीसी / जेएसए और डीईओ / डीईओ ग्रेड ए - किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने चाहिए. इसके अलावा आयु सीमा कम से कम 18 साल से 27 साल होने चाहिए. 

ये भी पढ़ें-CA Final May 2025 Result: सीए मई फाइनल रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC CHSL, SSC CHSL Final Result, SSC CHSL Notification, SSC CHSL  Marks 2024 Out, SSC CHSL  Marks 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com