विज्ञापन

SSC CHSL 2025: तकनीकी खामियों के कारण रद्द की गई SSC CHSL की स्किल टेस्ट परीक्षा, अब इस दिन होगा एग्जाम

SSC CHSL Typing Test Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 के स्किल टेस्ट को शेड्यूल किया गया है. तकनीकी खामियों के कारण 10 अप्रैल 2026 को ये परीक्षा सही से नहीं हो पाई, ऐसे में अब इसे दोबारा लिया जाएगा.

SSC CHSL 2025: तकनीकी खामियों के कारण रद्द की गई SSC CHSL की स्किल टेस्ट परीक्षा, अब इस दिन होगा एग्जाम
SSC CHSL 2025: तकनीकी खामियों के नहीं हो सका एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट.

SSC CHSL Typing Test Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 का स्किल यानी टाइपिंग टेस्ट रद्द कर दिया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इसको लेकर एक नोटिफकेशन जारी किया है. जिसमें कहा है, 10 अप्रैल 2026 को शिफ्ट-II में आयोजित स्किल टेस्ट में तकनीकी खामियां देखी गई. जिसके कारण इसे रद्द कर दिया गया है. अब ये परीक्षा दोबारा ली जाएगी.

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 के स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा की तारीख बदलकर 22 अप्रैल 2026 कर दी गई है. केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने 10 अप्रैल 2026 को शिफ्ट-I में परीक्षा दी थी, उन्हें ही 22 अप्रैल 2026 को होने वाले इस स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के लिए शेड्यूल किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को 10.04.2026 (शिफ्ट II) को हुए स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट से छूट दी गई थी, उन्हें 22.04.2026 को होने वाले स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट से भी छूट मिलेगी.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

नोटिफिकेशन में एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख भी बताई गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 के स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि  17 अप्रैल, 2026 तक एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो वे आगे के अपडेट्स के लिए नियमित रूप से SSC की वेबसाइट देखते रहें.

बता दें कि SSC CHSL टाइपिंग टेस्ट एक क्वालिफ़ाइंग राउंड है, जो Tier II के दौरान आयोजित किया जाता है. ये टेस्ट अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होता है. उम्मीदवार जिस भाषा का चयन करते हैं, उन्हें उसमें ये टेस्ट देना होता है.

ये भी पढ़ें- IPS ट्विंकल जैन: कभी बनना चाहती थीं इंदौर कलेक्टर, योगी ने बनाया लखनऊ ADCP, रोचक है इनकी सक्‍सेस स्‍टोरी

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC CHSL Typing Test Rescheduled, SSC CHSL Skill Test Cancelled, SSC CHSL Skill Test New Date, SSC CHSL Skill Test Kab Hai, SSC CHSL Skill Test Ke Baare Mein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com