विज्ञापन

SSC CGL Notification 2026: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, लाखों युवाओं के लिए बड़ा मौका

यह परीक्षा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों पर भर्ती के लिए कराई जाती है. आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें.

SSC CGL Notification 2026: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, लाखों युवाओं के लिए बड़ा मौका
यह कंप्यूटर बेस्ड होती है, जिसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, मैथ्स और इंग्लिश से सवाल पूछे जाते हैं.

SSC CGL recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को जल्द ही एक बड़ा मौका मिलने जा रहा है. स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026-27 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है. यह परीक्षा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘B' और ‘C' पदों पर भर्ती के लिए कराई जाती है.आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें.

SSC CGL Notification 2026 : किन पदों पर होगी भर्ती?

SSC CGL के जरिए कई अहम पदों पर भर्ती की जाती है. इनमें असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इंस्पेक्टर (इनकम टैक्स/सेंट्रल एक्साइज), सब-इंस्पेक्टर (CBI), जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और टैक्स असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. 

योग्यता 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इस बीच फाइनल ईयर के छात्र भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं.

उम्र : आयु सीमा आमतौर पर 18 से 32 साल के बीच होती है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाती है.

एप्लीकेशन फीस 

General/OBC : 100 रुपये 

महिला और SC/ST : फ्री 

चयन प्रक्रिया 

SSC CGL परीक्षा दो चरणों में कराई जाती है. इनमें शामिल हैं - 

टियर-1 (प्रारंभिक परीक्षा) : यह कंप्यूटर बेस्ड होती है, जिसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, मैथ्स और इंग्लिश से सवाल पूछे जाते हैं. यह क्वालीफाइंग एग्जाम होता है. 

टियर-2 (मुख्य परीक्षा) : इसके जरिए उम्मीदवारों का चयन होता है. इसमें मैथ्स, इंग्लिश, कंप्यूटर और सांख्यिकी (Statistics) से जुड़े सवाल शामिल होते हैं. इसके साथ ही डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) भी लिया जाता है.

SSC CGL Notification 2026: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2 : अगर आपने पहले कभी आवेदन नहीं किया है, तो 'One-Time Registration' (OTR) पूरा करें.

स्टेप 3 : 'Apply' टैब पर क्लिक करें और CGL परीक्षा 2026 का चयन करें.

स्टेप 4 : अपनी जानकारी भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.

यह भी पढ़ें- नोएडा मेट्रो में निकलीं बंपर नौकरियां: 2 लाख तक सैलरी और 56 साल की उम्र तक मौका, जानें आवेदन का पूरा तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com