विज्ञापन

NCERT की नई किताब के कवर से हटाई गई ताजमहल और गांधी की तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट सबसे ऊपर

NCERT ने "अनुचित कंटेंट" के लिए माफी मांगी, टेक्स्टबुक को सर्कुलेशन से हटा लिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चैप्टर को फिर से लिखा, जिसके बाद नया एडिशन जारी किया गया.

NCERT की नई किताब के कवर से हटाई गई ताजमहल और गांधी की तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट सबसे ऊपर
भारत की आर्किटेक्चरल विरासत को दिखाने का तरीका भी बदल गया है.

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की संशोधित पाठ्यपुस्तक जारी की है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछली किताब को वापस लिए जाने के लगभग चार महीने बाद इसे जारी किया गया है. इस नई किताब के कवर पर अब संसद की जगह सुप्रीम कोर्ट को सबसे प्रमुख विजुअल के रूप में दिखाया गया है. 

सुप्रीम कोर्ट सबसे ऊपर

पुराने कवर पर सुप्रीम कोर्ट और संसद को लगभग बराबर जगह दी गई थी, साथ ही स्मारक, राष्ट्रीय नेताओं की तस्वीरें और आधुनिक भारत के प्रतीक भी दिखाए गए थे. अब सुप्रीम कोर्ट सबसे ऊपर और मुख्य हिस्से के तौर पर है, जबकि संसद कवर के निचले आधे हिस्से में है.

नए डिजाइन में आजादी की लड़ाई से जुड़े कई नेताओं की तस्वीरें भी हटा दी गई हैं, जो पहले दुनिया के नक्शे पर दिखाई गई थीं. इनमें भगत सिंह, महात्मा गांधी, श्री अरबिंदो, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, सरोजिनी नायडू, जवाहरलाल नेहरू, कमलादेवी चट्टोपाध्याय और सावित्रीबाई फुले शामिल थे.

भारत की आर्किटेक्चरल विरासत को भी नया रूप दिया गया है. कोणार्क सूर्य मंदिर तो है, लेकिन ताजमहल को हटा दिया गया है और अब इंडिया गेट को आर्टवर्क में दिखाया गया है. पुराने कवर पर दिखने वाली आधुनिक ऊंची इमारतें भी हटा दी गई हैं, जिससे आज के शहरी विकास के संदर्भ कम हो गए हैं.

कुल मिलाकर, नया डिजाइन कवर का ध्यान संवैधानिक संस्थाओं की ओर ले जाता है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और संसद कवर के बड़े हिस्सों पर हैं. इसने आजादी की लड़ाई के नायकों, आधुनिक प्रगति और सांस्कृतिक विरासत के मिले-जुले रूप की जगह ले ली है.

बता दें किNCERT ने इस "अनुचित सामग्री" के लिए माफीभी मांगी, किताब को बाजार से वापस लिया, और शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुसार अध्याय को फिर से लिखकर यह संशोधित संस्करण जारी किया है.

यह भी पढ़ें- NCERT की किताब से हटा 'भ्रष्टाचार' वाला चैप्टर, कवर पेज पर भी दिखा सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCERT Books, Ncert Class 8 Social Science Textbook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com