विज्ञापन

School Holiday Holi 2026: यूपी के स्कूलों में 3 दिन छुट्टी, होली पर कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपडेट्स

Holi 2026 School Closed: दिल्ली में इस समय अधिकतर स्कूलों में एग्जाम चल रहे हैं. ऐसे में स्कूल पहले से ही बंद है. ऑफिशियल कैलेंडर अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में 4 मार्च को होली की छुट्टी निर्धारित की गई है. यानी इस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं.

School Holiday Holi 2026: यूपी के स्कूलों में 3 दिन छुट्टी, होली पर कहां कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपडेट्स
Holi 2026 School Closed UP: होली के मौके पर यूपी में लगातार 4 दिन स्कूल बंद हैं.

Holi 2026 School Closed UP: इस साल होली किसी दिन मनाई जाएगी? इसको लेकर काफी दुविधा है. कई राज्यों में होली 4 मार्च की जगह 3 मार्च को मनाई जा रही है. ऐसे में स्कूल कब बंद रहेंगे? इसको लेकर काफी कंफ्यूजन लोगों के दिमाग में है. उत्तर प्रदेश में होली के चलते स्कूल 3 दिन बंद रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर राज्य में तीन दिन का आधिकारिक अवकाश घोषित किया है. 2 से लेकर 4 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है. यानी इस दौरान सरकारी दफ्तर से लेकर स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि लगातार 4 दिन की छुट्टी मिलेगी. क्योंकि 1 मार्च को रविवार है. यानी स्कूल 1 से लेकर 4 मार्च कर बंद रहेंगे.

होली पर दिल्ली में कब बंद रहेंगे स्कूल

इसी तरह से दिल्ली में इस समय अधिकतर स्कूलों में एग्जाम चल रहे हैं. ऐसे में स्कूल पहले से ही बंद है. होली के दिन किसी भी तरह का कोई एग्जाम नहीं है.  वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में 3 मार्च को होली मनाई जा रही है. ऐसे में इन राज्यों के स्कूल 3 मार्च को बंद रहेंगे. बिहार के शिक्षा विभाग के ऑफिशियल कैलेंडर में 3 और 4 मार्च 2026 को होली की छुट्टी घोषित है. यानी स्कूल 2 दिन बंद रहेंगे.

गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च को होली मनाई जा रही है. यानी इस दिन इन राज्यों के स्कूल बंद रहने वाले हैं. 

हालांकि पेरेंट्स और स्टूडेंट्स एक बार अपने स्कूल का सर्कुलर चेक कर ले. स्कूल के सर्कुलर से ये साफ हो जाएगा आपके स्कूल में किस दिन होली की छुट्टी है. छुट्टी को लेकर फाइनल अपडेट एक बार अपने से चेक कर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com