Rajasthan 12th Board Result Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की तरफ से कल यानी 24 मार्च को दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. तारीख को लेकर तमाम तरह की कंफ्यूजन के बाद खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बताया गया है कि दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री खुद रिजल्ट जारी करेंगे. वहीं इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 12वीं के रिजल्ट की तारीख का भी ऐलान कर दिया. उन्होंने बताया है कि 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. यानी इसी महीने राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो जाएगा.
5वीं और 8वीं का भी रिजल्ट
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री मदन दिलावर दोपहर 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे. शिक्षा मंत्री कल ही कक्षा पांचवी और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी करेंगे. इस साल सीबीएसई बोर्ड से पहले मार्च माह में ही नतीजा घोषित कर बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किया जाएगा.
QR कोड स्कैन करें और रिजल्ट देखें -

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- राजस्थान 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- यहां पर आपको Secondary Exam Result 2026 का लिंक नजर आएगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा और उसमें आपको रोल नंबर डालना होगा
- रोल नंबर डालने के बाद आपके सामने रिजल्ट खुलकर आएगा
- रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं.
NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
बता दें कि इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित 10वीं परीक्षा में 10 लाख 68 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. ये लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं