विज्ञापन

Rajasthan board Result 2026 : इन 4 वेबसाइट्स से चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, ये रहे डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज किसी भी वक्त जारी हो सकता है. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट डाउन होने पर इन 4 डायरेक्ट लिंक्स, डिजिलॉकर और SMS के जरिए अपना स्कोरकार्ड तुरंत चेक करें.

Rajasthan board Result 2026 : इन 4 वेबसाइट्स से चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, ये रहे डायरेक्ट लिंक
रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादा ट्रैफिक होने पर वेबसाइट स्लो हो जाती है.

Rajasthan board Result 2026 : आज किसी भी वक्त राजस्थान का 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है. जैसी की आपको पता है रिजल्ट लिंक एक्टिवे होते ही एक साथ लाखों लोग रिजल्ट चेक करते हैं. ऐसे में वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है और सर्वर डाउन हो जाता है. इस स्थिति में हम आपको यहां पर 4 ऑप्शन दे रहे हैं, जहां से आप बिना किसी तकनीकी रुकावट के रिजल्ट देख सकते हैं. 

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

  1. results.digilocker.gov.in 

  2. www.ndtv.in 
  3. rajeduboard.rajasthan.gov.in
  4. rajresults.nic.in

rajeduboard.rajasthan.gov.in / rajresults.nic.in पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद रिजल्ट पेज खुलेगा, जहां आपको रोल नंबर डालना होगा
  4. रोल नंबर डालने के बाद तुरंत आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  5. रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी ले लें

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  3. यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  4. Rajasthan Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  5. खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  6. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  7. ऐसा करते ही RBSE मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.


DIGILOCKER से राजस्थान बोर्ड (RBSE) रिजल्ट कैसे देखें?

  1. सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं. अगर नया अकाउंट बनाना है, तो मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करें. आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन संभव है. लॉगिन के बाद ‘Issued Documents' सेक्शन में जाएं.
  2. यहां सूची में से 'Board of Secondary Education, Rajasthan' को सिलेक्ट करें.
  3. अब अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें और रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्म तिथि भरें.
  4. आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे. आप इन्हें PDF फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं.

SMSसे राजस्थान बोर्ड (RBSE) रिजल्ट कैसे देखें?

इसके अलावा आप सबसे आसान तरीका एसएमएस से अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादा ट्रैफिक होने पर वेबसाइट स्लो हो जाती है. इस स्थिति में छात्र sms से रिजस्ट जांच सकेंगे. इसके लिए मैसेज बॉक्स में RJ10 लिखकर 5676750 पर भेज दें. इसके बाद इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जायेगा. 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board 10th Result 2026, RBSE Class 10 Result Direct Link, Rajresults.nic.in 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com