विज्ञापन

QS World Rankings 2027: ये हैं भारत के टॉप 10 शैक्षणिक संस्‍थान, IIT का जलवा बरकरार

QS World Rankings 2027 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) का दबदबा कायम रहा है. IIT दिल्ली लगातार दूसरे साल देश का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बनकर उभरा है.

QS World Rankings 2027: ये हैं भारत के टॉप 10 शैक्षणिक संस्‍थान, IIT का जलवा बरकरार

QS World Rankings 2027 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) का दबदबा कायम रहा है. IIT दिल्ली लगातार दूसरे साल देश का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बनकर उभरा है. IIT दिल्ली ने वैश्विक रैंकिंग में 118वां स्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है. हालांकि भारत का कोई भी संस्थान दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह नहीं बना पाया है, लेकिन कई भारतीय संस्थानों ने अपनी वैश्विक रैंकिंग में सुधार दर्ज किया है.

QS World University Rankings 2027 में भारत के टॉप 10 संस्थान

  1. IIT Delhi (रैंक- 118)
  2. IIT Bombay (रैंक- 134)
  3. IIT Madras (रैंक- 170)
  4. IIT Kharagpur (रैंक- 205)
  5. IISc Bengaluru (रैंक- 221)
  6. IIT Kanpur (रैंक- 222)
  7. University of Delhi (रैंक- 323)
  8. IIT Roorkee (रैंक- 335)
  9. IIT Guwahati (रैंक- 350)
  10. Shoolini University (रैंक- 454)

QS World University Rankings 2027: IIT Delhi के अलावा इन भारतीय शिक्षा संस्‍थानों ने लिस्‍ट में बनाई जगह

IIT संस्‍थानों का जलवा कायम 

इस साल 1500 ग्‍लोबल 1500 इंस्‍टीट्यूट्स की लिस्‍ट में 13 IIT ने जगह बनाई है जिनमें IIT दिल्‍ली, IIT बॉम्‍बे, IIT मद्रास, IIT खड़गपुर और IIT कानपुर जैसे संस्‍थान शामिल हैं. इनमें से 8 IITs को ग्‍लोबल टॉप 500 लिस्‍ट में जगह मिली है.

दुनिया में कौन रहा नंबर 1 पर 

वैश्विक स्तर पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) नंबर 1 स्‍थान पर रहा है. लगातार 15वें साल MIT ने ये जगह कायम रखी है. इसके बाद लिस्‍ट में इम्पीरियल कॉलेज फिर स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, इसके बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और फिर हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने जगह हासिल की है.   

QS World University Rankings 2027: ये हैं दुनिया की टॉप 10 यून‍िवर्सिटीज

लेखक के बारे में
img
आरती मिश्रा
Contributor
आरती मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में NDTV में कंसलटेंट के रूप में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
QS World Ranking, QS World Rankings, QS World University Rankings, QS Ranking India, QS RANKINGS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com