QS World University Rankings 2027 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों के नाम हैं. इस रैंकिंग में IIT Delhi भारत का शीर्ष संस्थान बनकर उभरा है. IIT Delhi के अलावा किन अन्य भारतीय संस्थानों ने वैश्विक रैंकिंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जानें.
IIT Delhi को मिला 118वां स्थान
लिस्ट में लगातार दूसरे साल IIT Delhi को जगह मिली है. पिछले साल की तुलना में IIT Delhi की रैंकिंग सुधरी है और पांच पायदान ऊपर जगह मिली है.
इसके अलावा IIT खड़गपुर (205), IIT कानपुर (221), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइसं (221), दिल्ली यूनिवर्सिटी (322), IIT रुढ़की (335) और IIT गुवाहाटी (349) लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. इनमें से IISc और IIT Guwahati की रैंक पिछले सालों की तुलना में गिरी है.
QS World University Rankings 2027: ये हैं दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के प्राइवेट संस्थान Shoolini University of Biotechnology and Management Sciences ने भी लिस्ट में 452 नंबर पर स्थान हासिल किया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), JNU, जामिया मिलिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है और लिस्ट में इनका नाम है. DU ने पिछले साल की 328वीं रैंक से ऊपर उठकर 322वीं रैंक हासिल की है.
वहीं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. वह पिछले साल 558वें नंबर पर थी, लेकिन अब ग्लोबल लेवल पर 555वें नंबर पर पहुंच गई है.
भारतीय संस्थानों की बढ़ती वैश्विक पहचान
QS रैंकिंग के हालिया संस्करणों में भारत का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ा है. QS World University Rankings 2026 में रिकॉर्ड 54 भारतीय संस्थानों को स्थान मिला था, जिससे भारत दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया था. हालांकि QS World University Rankings 2027 में 52 भारतीय संस्थानों को जगह मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं