QS Best Student Cities 2027: उच्च शिक्षा के लिए देश या विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए QS Best Student Cities 2027 रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस साल भी दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल (Seoul) दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर (Best Student City) बना है. भारत के लिए राहत की बात यह है कि मुंबई और दिल्ली दोनों की ओवरऑल रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती (Most Affordable) छात्र शहर माना गया है.
दुनिया के टॉप 10 स्टूडेंट सिटीज
- सियोल (दक्षिण कोरिया)
- टोक्यो (जापान)
- लंदन (यूनाइटेड किंगडम)
- मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
- म्यूनिख (जर्मनी) – संयुक्त
- सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) – संयुक्त
- पेरिस (फ्रांस)
- बर्लिन (जर्मनी)
- वियना (ऑस्ट्रिया)
- ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
भारत के शहरों का प्रदर्शन
इस साल भारत के चार शहरों ने QS Best Student Cities 2027 रैंकिंग में जगह बनाई है-
- मुंबई- रैंक 91
- दिल्ली- रैंक 99
- बेंगलुरु- रैंक 114
- चेन्नई- रैंक 123
मुंबई भारत का सबसे ऊंची रैंक वाला छात्र शहर बना है. वहीं दिल्ली ने भी अपनी ओवरऑल रैंकिंग में सुधार दर्ज किया है.
दिल्ली बनी दुनिया की सबसे किफायती स्टूडेंट सिटी
ओवरऑल रैंकिंग में मुंबई भारत में पहले स्थान पर रही, लेकिन Affordability Indicator में दिल्ली ने दुनिया भर में पहला स्थान हासिल किया है. QS के अनुसार, यह स्कोर केवल ट्यूशन फीस पर आधारित नहीं होता, बल्कि ट्यूशन फीस, रहने की लागत और क्रय शक्ति जैसे मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है. यही वजह है कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर के रूप में उभरी है.
किन आधारों पर तैयार होती है रैंकिंग
QS Best Student Cities 2027 में दुनिया के 160 शहरों का मूल्यांकन किया गया है. रैंकिंग तैयार करने के लिए कई प्रमुख मानकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें शामिल हैं-
- विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता
- नियोक्ताओं के बीच प्रतिष्ठा और रोजगार के अवसर
- पढ़ाई और रहने का खर्च
- छात्र विविधता
- छात्रों का अनुभव
कम स्कोर पर भी मिल जाएगी अच्छे कॉलेज की सीट, जानें क्या है CUET काउंसलिंग का 'स्पॉट राउंड'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं