Patna School Closed: बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए पटना के 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को पांच दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 5वीं क्लास तक के छात्रों के लिए बंद कर दिए गए हैं. साथ ही प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. ये आदेश 22 मई से 26 मई तक प्रभावी रहेगा. आदेश में कहा गया है, सभी स्कूलों में, कक्षा 5 तक की कक्षाएं पूरी तरह से स्थगित रहेंगी. कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं केवल सुबह 10:30 बजे तक चलेंगी.
Bihar: Patna District Magistrate orders a change in school timings in view of heatwave.
— ANI (@ANI) May 21, 2026
In all schools, classes till std 5 will remain completely suspended. Classes for std 6 to std 8 to go on only till 10.30 am. Order to remain in effect from 22nd to 26th May. pic.twitter.com/M4SwBmZhix
बता दें कि बिहार में अभी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं. बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून से पड़ने वाली हैं. जो कि कुल 20 दिनों तक पड़ेंगी. यानी स्कूल 1 जून से लेकर 20 जून तक बंद रहेंगे. दूसरी और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं. लखनऊ में भी पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ा रहा है. दोपहर के समय सड़कें आग उगल रही है. ऐसे में बच्चों की सेहत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.
हरियाणा में कब पड़ेंगी छुट्टियां
भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण हरियाणा के स्कूलों में समय से पहले ही गर्मा की छुट्टियां पड़ने जा रही है. हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल 25 मई 2026 (सोमवार) से बंद हो जाएंगे. गर्मी की छुट्टियां 30 जून 2026 तक चलेंगे. जबकि स्कूल 1 जुलाई 2026 नियमित रूप से खुलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं