OTET 2026: ओडिशा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने 'ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा' (OTET 2026) को स्थगित कर दिया है. अब ये परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस दिन दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. दो परीक्षाओं के एक साथ टकराने के चलते ये फैसला लिया गया है, जिसे लेकर लगातार उम्मीदवार मांग कर रहे थे. आखिरकार अब परीक्षा को टाल दिया गया है.
इस परीक्षा की वजह से लेना पड़ा फैसला
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) की तमाम पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के चलते OTET 2026 को टालने का फैसला लिया गया है. क्योंकि दो बड़ी परीक्षाएं एक साथ हो रही थीं, ऐसे में अभ्यर्थियों के विरोध और लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने छात्रों के हित में फैसला लिया और परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
ये है नई तारीख और परीक्षा का समय
- पेपर-1 (सुबह की शिफ्ट): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक
- पेपर-2 (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
क्यों होते हैं दो पेपर?
जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं, वे पेपर-1 देते हैं. वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए पेपर-2 का आयोजन होता है. पिछले लंबे वक्त से उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे.
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. हर सवाल 1 अंक का होगा, यानी पूरा पेपर 150 अंकों का होगा.
- परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर के लिए नंबर नहीं काटे जाएंगे.
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% यानी 90 अंक लाना अनिवार्य है.
- आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC और PH) के लिए न्यूनतम 55% यानी 82 अंक लाना जरूरी है.
BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना ने CUET-UG 2026 एग्जाम में किया टॉप, जानें कितने आए मार्क्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं