विज्ञापन

OPSC OCS Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने OCS प्रीलिम्स एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें चेक

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने 7 जून को होने वाली OPSC OCS (ओडिशा सिविल सर्विसेज़) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

OPSC OCS Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने OCS प्रीलिम्स एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें चेक
प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होते हैं.

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने OPSC OCS (ओडिशा सिविल सर्विसेज़) प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं. ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड किया गया है. OPSC OCS प्रारंभिक परीक्षा 2026, 7 जून, 2026 को होने जा रही है. ये परीक्षा राज्य के कई जिलों में आयोजित की जाएगी. एग्जाम कुल दो शिफ्टों में होगा.इस भर्ती के तहत प्रशासनिक राज्य सेवा में ग्रुप A और ग्रुप B के पदों को भरा जाना है. इस साल कुल  465 पदों पर भर्ती की जानी है. यह एग्जाम ऑफलाइन मोड पर होगा. 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. OPSC OCS का हॉल टिकट ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की वेबसाइट पर जारी किया गया है.
  2. होमपेज पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें का लिंक होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. उसके बाद OPSC OCS (ओडिशा सिविल सर्विसेज़) प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर (PPSAN) और जन्म की तारीख हैं भर दें.
  4. सबमिट पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड PDF देखें और डाउनलोड करें.

दो शिफ्टों में होगा एग्जाम

बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, कटक, जयपुर और संबलपुर के कई परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होते हैं. पहला पेपर जनरल स्टडीज़ (GS) का होता है. वहीं दूसरा पेपर CSAT (क्वालिफाइंग) होता है. परीक्षा की शुरुआत पहले पेपर से होगी जो कि सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा. वहीं दूसरा पेपर दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा. दोनों पेपर 200-200 अंकों के होनेवाले हैं.

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. जो इस परीक्षा को पास करें उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. जिसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- MAH MBA CET 2026 Out: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com