विज्ञापन

Odisha बोर्ड 12वीं के बच्चों को देगा अंक सुधारने का मौका; जानें कब होगा इम्प्रूवमेंट एग्जाम, प्रकिया

Odisha CHSE Class 12 Improvement Exam: काउंसिल ऑफ़ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो छात्र अपने नतीजों से खुश नहीं और अंक सुधारना चाहते हैं, उनको इम्प्रूवमेंट का एक मौका दिया जाएगा. छात्र इम्प्रूवमेंट एग्जाम में बैठकर अपने किसी एक विषय के अंकों को सुधार सकेंगे.

Odisha बोर्ड 12वीं के बच्चों को देगा अंक सुधारने का मौका; जानें कब होगा इम्प्रूवमेंट एग्जाम, प्रकिया
Odisha Class 12 Improvement Exam: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 में लगभग 86 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. (फाइल फोटो)

Odisha CHSE Class 12 Improvement Exam: ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के अनुसार इस साल 86 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं जिन छात्रों के अंक कम आए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि काउंसिल ऑफ़ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा अब छात्रों को अंक सुधारने का एक और मौका देने जा रहा है. CBSE की तरह ही CHSE भी छात्रों को अंक सुधारने का मौका देगा. जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना होते हैं, वो एक विषय की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं.

IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले बच्चों के लिए ये बड़ी राहत है. अगर किसी छात्र के कुल प्रतिशत 75% से कम हैं, तो ये अच्छा मौका है कि वो किसी भी एक विषय का एग्जाम देकर अपने अंक में सुधार कर सकते हैं. 

कब होगी इम्प्रूवमेंट परीक्षा

बोर्ड नतीज जारी होने के बाद छात्र ओडिशा CHSE इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए एप्लाई करना होगा. ये परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी. CHSE के कंट्रोलर प्रशांत कुमार परिदा के अनुसार इम्प्रूवमेंट परीक्षा, जुलाई के पहले हफ़्ते में होने वाली इंस्टेंट परीक्षा के साथ होगी. इंस्टेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए होगी जो किसी विषय में फेल हो गए हैं. इंस्टेंट परीक्षा में वही छात्र बैठ सकते हैं, जिन्होंने  कुल 600 अंकों में से कम-से-कम 210 अंकों हासिल किए होंगे.

कब आएगा रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड इम्प्रूवमेंट और इंस्टेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन 27 मई को जारी किया जाएगा. जबकि रिजल्ट, एग्जाम के होने के 60 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड की वेबसाइट पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

इस साल करीब 4 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार ओडिशा की 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 3.98 लाख छात्र शामिल हुए थे. बुधवार को राज्य के स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने रिजल्ट जारी किया था. रिजल्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा, उच्च माध्यमिक परीक्षा-2026 के लिए 4.01 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. 3.98 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 3.41 लाख पास हुए. इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 85.85 फीसदी पास हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 82.45 प्रतिशत था. मंत्री ने बताया कि कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक श्रेणी में क्रमशः 84.50 फीसदी, 88.82 फीसदी, 88.07 फीसदी और 77.62 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Result, Chse Odisha, Odisharesult.nic.in 2026, Odisha Class 12 Improvement Exam, Odisha Instant Exam Class 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com