NEET Paper Leak Update : नीट यूजी पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अपनी एग्जाम सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. इन बदलावों में बड़ा प्रश्न बैंक तैयार करना, 5,000 से अधिक वैरिफाइज सब्जेक्ट एक्सपर्ट विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों का पैनल बनाना, हर जिले तक परीक्षा केंद्र बढ़ाने की योजना और AI बेस्ड स्टूडेंट बेस्ड सर्विसेस शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं एजेंसी ने पेपर लीक रोकने और परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए अब तक क्या-क्या बदलाव किया है.
650 विशेषज्ञों को हटाया 500 को जोड़े
NTA ने सबसे पहले पेपर लीक जांच के दायरे में आए करीब 650 विषय विशेषज्ञों को अपने पैनल से हटा दिया. NTA के मुताबिक, अब तक 5,000 से ज्यादा सब्जेक्ट एक्सपर्ट, मॉडरेटर और ट्रांसलेटर कई लेवल की जांच और सत्यापन के बाद पैनल में शामिल किए जा चुके हैं. क्वेश्चन पेपर के ट्रांसलेट की जांच के लिए AI बेस्ड ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म की भी मदद ली जाएगी.
बड़ा Question Bank तैयार करेगा NTA
एजेंसी एक बड़ा इंटरनल क्वेश्चन बैंक भी तैयार कर रही है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्वेश्चन तैयार करने वाले एक्सपर्ट्स को यह पता न हो कि उनके बनाए गए सवाल किस परीक्षा में इस्तेमाल होंगे.
अधिकारियों का मानना है कि बड़े क्वेश्चन बैंक से सवाल याद करके बाहर साझा करने की संभावना कम होगी. यह पहल NEET-UG को भविष्य में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में ले जाने की योजना से भी जुड़ी हुई है.
हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी
NTA का लक्ष्य देश के हर जिले में कम से कम एक एग्जाम सेंटर बनाने की तैयारी है. इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, IIT, NIT, IIIT, IIM, AIIMS और अन्य इंस्टीट्यूट्स से आवेदन मांगे गए हैं.
CBT सेंटर्स में न्यूनतम 285 कंप्यूटर वर्कस्टेशन और पेपर-पेन बेस्ड एग्जाम सेंटर में कम से कम 250 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता होना जरूरी होगा.
AI से होगी छात्रों की मदद
NTA ने अपने अभ्यास (Abhyas) प्लेटफॉर्म को भी अपग्रेड किया है. 2 अक्टूबर से शुरू हुए इस AI-सक्षम प्लेटफॉर्म पर छात्र JEE Main, JEE Advanced, NEET-UG और UGC-NET जैसी परीक्षाओं के फुल-लेंथ मॉक टेस्ट फ्री में दे सकते हैं.
प्लेटफॉर्म छात्रों को व्यक्तिगत प्रदर्शन एनालिसिस्, कमजोर और मजबूत सब्जेक्ट्स की पहचान, टाइम मैनेजमेंट की कमियां और सुधार के सुझाव भी देता है. इसके अलावा मल्टीलैंग्वेज AI हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जो स्टूडेंट्स के परीक्षा संबंधी सवालों के जवाब देगी.
यह भी पढ़ें- Delhi Nursery Admission 2027: नर्सरी एडमिशन की दौड़ शुरू, 28 दिसंबर तक भरें फॉर्म, जानें उम्र सीमा और नए नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं