Delhi Nursery Admission 2027: राजधानी के प्राइवेट स्कूलों में एकेडेमिक सेशन 2027-28 के लिए नर्सरी एडमिशन प्रोसेस 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन के समय कोई परेशानी न हो.
निदेशालय के निर्देश के अनुसार, सभी निजी स्कूलों को अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदर्शित करनी होगी. साथ ही इच्छुक अभिभावकों को आवेदन फॉर्म लास्ट डेट तक उपलब्ध कराने होंगे. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 28 दिसंबर 2026 निश्चित की गई है.
पहली लिस्ट 20 को होगी जारी
. बता दें कि पहली सिलेक्शन लिस्ट 20 जनवरी 2027 को जारी होगी.
शिक्षा विभाग के अनुसार पूरी प्रोसेस लगभग दो महीने में पूरी हो जाएगी. किसी भी बदलाव की जानकारी स्कूलों और निदेशालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
बच्चे की उम्र 3 साल होनी चाहिए
नए एकेडेमिक सेशन के लिए नर्सरी में एंट्रेंस पाने वाले बच्चे की आयु 31 मार्च 2027 तक कम से कम 3 साल होनी चाहिए. यह नियम नई शिक्षा नीति के अनुसार लागू किया गया है. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि आवेदन भरने से पहले बच्चे की डेट ऑफ बर्थ अच्छी तरह चेक कर लें. गलत उम्र डालने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है.
शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 23 नवंबर 2026 तक अपनी एंट्रेंस प्रोसेस से जुड़े नियम, सिलेक्शन के मानदंड और पॉइंट की जानकारी वेबसाइट पर डाल दें. इससे अभिभावक आवेदन शुरू होने से पहले ही देख सकेंगे. इससे माता-पिता को अलग-अलग स्कूलों के नियम समझने और अपने बच्चे के लिए सही स्कूल चुनने में आसानी होगी.
LKG की भी होगी शुरुआत
इस सेशन से एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 2027-28 से LKG नाम की नई कक्षा शुरू की जाएगी. अब शुरुआती शिक्षा का क्रम Nursery, LKG, UKG और फिर कक्षा 1 होगा. अभिभावकों को अपने पसंदीदा स्कूल से इस नई व्यवस्था की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
आवेदन से पहले ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
- बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता और बच्चे के पहचान पत्र
- सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी
जरूरी बात
आवेदन में दर्ज जानकारी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स से पूरी तरह मेल खानी चाहिए
दिल्ली में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त निजी स्कूल हैं, जहां हर साल लाखों आवेदन आते हैं. ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को पारदर्शी और निष्पक्ष सिलेक्शन प्रोसेस अपनाने के निर्देश दिए हैं. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में अभिभावक विभाग में शिकायत कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Bihar Board 2027: 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर तक करा सकते हैं सुधार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं