NMMSS Scholarship 2026 Last Date Extended: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS 2026) के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दिया है. बता दें कि अब तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर कुल 2,90,014 आवेदन हो चुके हैं, जिनमें 90,483 नए आवेदन और 1,99,531 रिन्यूअल फॉर्म शामिल हैं. जो स्टूडेंट्स किसी कारण अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास ऑफिशियल पोर्टल पर फॉर्म भरने का यह जबरदस्त मौका है.
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
इस योजना के तहत हर साल 1 लाख होनहार स्टूडेंटस् को सिलेक्ट किया जाता है. सिलेक्शन एग्जाम (Selection Exam) पास करने वाले स्टूडेंट्स को क्लास 9वीं में एडमिशन लेते ही 12,000 प्रति साल (यानी 1,000 प्रति महीना) की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. अगर स्टूडेंट्नि तय शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करते रहते हैं, तो उन्हें यह लाभ क्लास 10वीं, 11वीं और 12वीं तक लगातार मिलता रहता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के पास किसी राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त (Government-Aided) स्कूल या लोकल बॉडी (Local Body) द्वारा संचालित स्कूल में रेग्यूलर (Regular) के रूप में पढ़ रहा हो.
वहीं, छात्र के माता-पिता की सभी स्रोतों से मिलाकर कुल सलाना कमाई 3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
स्टूडेंट ने 7वीं कक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक प्राप्त किए हों.
वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति यानी SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए 5 फीसदी की छूट के साथ न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं).
इसके अलावा स्टूडेंट को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली NMMSS सिलेक्शन एग्जाम में पास होना होगा.
कैसा होता है परीक्षा का पैटर्न और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
इसमें छात्रों की तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और रीजनिंग (Reasoning) को परखा जाता है.
इसमें स्कूल के कैरीकुलम पर बेस्ड साइंस (Science), सोशल साइंस (Social Science) और मैथमेटिक्स (Mathematics) के सवाल पूछे जाते हैं.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को आधार कार्ड या OTR नंबर, पिछली कक्षा की मार्कशीट, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate), जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), बैंक पासबुक और स्कूल की डिटेल्स की जरूरत होगी. स्टूडेंट समय रहते scholarships.gov.in पर अपना फॉर्म भरकर अपने स्कूल से इसका वेरिफिकेशन जरूर करवा लें.
यह भी पढ़ें- UP में सरकारी नौकरी का बंपर मौका, जूनियर इंजीनियर के 1,156 पदों पर आज से आवेदन शुरू, सिर्फ 25 है फीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं