UPSSSC JE 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) मुख्य परीक्षा के 1,156 पदों पर बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 3 नवंबर 2026 से शुरू कर दी है. आयोग ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 अक्टूबर 2026 को जारी किया था. जो उम्मीदवार UP PET 2025 पास कर चुके हैं और संबंधित डिप्लोमा रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार का यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2025) में शामिल होना और पास होना जरूरी है. फॉर्म लॉगिन करने के लिए अपना PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखें.
- इस भर्ती के लिए बुनियादी योग्यता मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है (उदाहरण के लिए टेक्निकल असिस्टेंट मैकेनिकल पद के लिए). हालांकि, अलग-अलग पद और विभाग के अनुसार योग्यता भिन्न हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.
- आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर JE (मैकेनिकल), मैकेनिक, असिस्टेंट स्टोरकीपर और इंस्ट्रक्टर मशीनिस्ट 18 से 40 साल. वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) और ADPRO (टेक्निकल) 21 से 40 साल होनी चाहिए.
- रिजर्वेशन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को UPSSSC के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
- प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में न्यूनतम 2 साल की सेवा या एनसीसी (NCC) का 'B' सर्टिफिकेट रखने वाले कैंडिडेट्स को वरीयता दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों का सिलेक्शन UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Written Exam), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन फीससभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन के दौरान केवल 25 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा.
UPSSSC JE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन के तहत Advt. No. 24-Exam/2026 (Combined Junior Engineer Mechanical Main Examination) पर क्लिक करें.
- नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और Apply Online लिंक पर क्लिक करिए.
- अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें.
- अपनी पर्सनल डिटेल्स, एकेडेमिक क्वालिफिकेशन और कैटेगरी की डिटेल्स जांच कर अच्छे से भरें.
- जिस पद और विभाग के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उसका सिलेक्शन करें.
- इसके बाद तय साइज और फॉर्मेट में अपनी फोटो, सिग्नेचर और बाकी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- 25 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करिए.
- अब आप सभी जानकारियों को दोबारा चेक करने के बाद Final Submit पर क्लिक करें और भविष्य के लिए फॉर्म व फीस रसीद का प्रिंटआउट निकाल कर रख लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं