विज्ञापन

NEET Exam: परीक्षा केंद्रों पर शर्ट और मंगलसूत्र उतारने जैसी घटनाओं पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम नहीं चाहते कि शिक्षा माफियाओं की साजिश या किसी अयोग्य उम्मीदवार को गलत तरीकों से फायदा पहुंचे.

NEET Exam: परीक्षा केंद्रों पर शर्ट और मंगलसूत्र उतारने जैसी घटनाओं पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रशासन ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया था.

NEET Re-Exam Date: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एग्जाम की तारीख का ऐलान करते हुए कहा अगले वर्ष से नीट यूजी परीक्षा ओएमआर आधारित प्रणाली के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी,  केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कुछ ऐसे प्रश्न परीक्षा में आए थे, जो पहले से प्रसारित गेस पेपर से मिलते-जुलते थे. इसी वजह से परीक्षा को रद्द करना पड़ा.

"छात्र बिना तनाव के परीक्षा दें"

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से परीक्षा केंद्र के बाहर होने वाली चेकिंग पर भी सवाल किया. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से परीक्षा केंद्रों पर शर्ट और मंगलसूत्र उतारने जैसी घटनाओं पर सवाल करते हुए पूछा गया कि प्रोटोकॉल केवल छात्रों पर ही लागू  होता है, सिस्टम पर नहीं, पेपर लीक हो जाते हैं...  इसपर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, देखिए छात्र बिना तनाव के परीक्षा दें, छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से जो करना है, वो करना पड़ेगा. लेकिन वो Harass न हो इसका ध्यान रखना होगा.

दरअसल 3 मई को हुए नीट एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर चेकिंग के दौरान उम्मीदवारों के शर्ट के बटन कटवाने, मंगलसूत्र उतरवाने, चूड़ियां या धार्मिक धागे जैसे जनेऊऔर कलावा उतरवाने की घटनाएं हुई थी. क्योंकि परीक्षा के लिए NTA ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया था. इन घटनाओं के कारण कई परीक्षा केंद्रों के गेट पर उम्मीदवारों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलते थी.

परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद कहा कि सरकार परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं करेगी. परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं लेकिन सरकार सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. 

बता दें कि पेपर लीक होने के कारण 3 मई को देशभर में हुई नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद आज परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया है. 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के एडमिट 14 जून तक जारी किए जाएं. छात्रों से किसी भी तरह की फीस नहीं वसूली जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Ug Exam, Neet Ug Exam Dress Code, Neet Ug Exam Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com