विज्ञापन

NEET UG Re-Exam 2026 : दिल्ली में कूलिंग जोन, यूपी में आधा किराया, तो बिहार-पंजाब समेत कई राज्यों में बस फ्री

NEET UG 2026 Re-Exam से पहले कई राज्यों ने कैंडिडेट्स के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है. इसके साथ ही परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं.

NEET UG Re-Exam 2026 : दिल्ली में कूलिंग जोन, यूपी में आधा किराया, तो बिहार-पंजाब समेत कई राज्यों में बस फ्री
आंध्र प्रदेश में भी NEET री-एग्जाम देने वाले छात्र APSRTC बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

NEET UG Re-exam 2026 : पिछली बार पेपर लीक के चलते कैंसिल हुआ NEET UG एग्जाम अब 21 जून, 2026 को दोबारा होने जा रहा है. इस बार परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई खास इंतजाम किए हैं. इस परीक्षा में कैंडिडेट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों ने फ्री बस यात्रा, कम किराया और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाओं का ऐलान किया है. 

दिल्ली में फ्री बस यात्रा और कूलिंग जोन की व्यवस्था

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में DTC बसों में NEET कैंडिडेट्स को फ्री में यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही एग्जाम सेंटर्स पर पैरेंट्स के लिए आरामदायक वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे. गर्मी को देखते हुए कूलिंग जोन, ठंडा पीने का पानी, शिकंजी, ओआरएस और चाय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. जरूरत पड़ने पर फर्स्ट ऐड की व्यवस्था भी की गई है.

बिहार में भी मुफ्त बस सेवा

बिहार सरकार ने उम्मीदवारों के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा का ऐलान किया है. छात्र केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

उत्तर प्रदेश में मिलेगी छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने NEET कैंडिडेट्स को राहत देते हुए UPSRTC बसों के किराए में 50 फीसदी छूट देने का फैसला किया है. यह सुविधा परीक्षा वाले दिन लागू रहेगी.

पंजाब और हरियाणा में मुफ्त सफर

पंजाब रोडवेज ने NEET छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है. वहीं हरियाणा में भी राज्य परिवहन की बसों में कैंडिडेट्स को बिना किराया दिए यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.

उत्तराखंड के छात्रों को भी राहत

उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य परिवहन सेवाओं में NEET कैंडिडेट्स के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

आंध्र प्रदेश में APSRTC बसें रहेंगी मुफ्त

आंध्र प्रदेश में भी NEET री-एग्जाम देने वाले छात्र APSRTC बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पिछली बार की गलती से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है. इस दौरान प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों की मदद ली जाएगी, जबकि आंसर शीट्स की सुरक्षा भारतीय सेना को सौंपी गई है. 

यह भी पढ़ें- बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में हिमांशु और विवेक ने किया टॉप, यहां देखें Topper List

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Re-exam 2026, NEET UG Re-exam 2026 Facilities, Special Facilities For NEET Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com