विज्ञापन

NEET पेपर लीक पर चौतरफा घिरा NTA, नेता, अभ्यर्थी से लेकर शिक्षकों ने की एक्शन की मांग

NTA Credibility Crisis : 22 लाख छात्रों का भविष्य अधर में है और देश के दिग्गज नेता, शिक्षक और मेडिकल एसोसिएशन एक सुर में एनटीए के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. आइए जानते हैं इस पूरे विवाद पर किसने क्या कहा और क्यों उठ रही है एनटीए को बदलने की मांग.

NEET पेपर लीक पर चौतरफा घिरा NTA, नेता, अभ्यर्थी से लेकर शिक्षकों ने की एक्शन की मांग
नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के बीच एनटीए (NTA) की भारी आलोचना हो रही है.

NEET Paper Leak case 2026 : नीट यूजी पेपर लीक का मामला दिन प्रति-दिन गहराता जा रहा है. सीबीआई को मामला सौंपना के बाद हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं और गिरफ्तारियां हो रही हैं. 2024 के बाद फिर 2026 में पेपर लीक की इस बड़ी घटना ने एनटीए की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब एनटीए नीट पेपर लीक पर चौतरफा घिर गया है. नेता,अभ्यर्थी सभी एक सुर में पेपर लीक मामले में बड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी-कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए कह रहे हैं. अब तक किन-किन नेताओं ने एनटीए के लिए क्या कहा है, आइए एक नजर डालते हैं-

यह भी पढ़ें- डॉक्टर बनने का था सपना, मिला 'पेपर लीक' का जख्म: पढ़िए सदमे में डूबी साइशा की पूरी कहानी

बहाने न करे SOG : अशोक गहलोत (राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री)

अशोक गहलोत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 22 लाख बच्चों के भविष्य पर क्या बीत रही होगी. साल 2024, 2025 और 2026  में लगातार नीट का पेपर आउट हुआ है, जो कि बहुत सीरियस मामला है. गहलोत ने आगे कहा कि एसओजी (SOG) चाहे  कितनी सफाई दे, उन्होंने FIR दर्ज क्यों नहीं की? 

और अब बहानेबाजी कर रहे हैं. SOG के अधिकारियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए भेज देते हैं, क्या मतलब है, ये बहुत ही गंभीर मामला है, अब इन सब की पोल खुल जाएगी.

स्टूडेंट के फ्यूचर से हो रहा खिलवाड़ : अरविंद केजरीवाल (पूर्व मुख्यमंत्री,दिल्ली)

वहीं,अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2017, 2021, 2024 और अब  आगे आने वाले सालों में भी पेपर लीक जैसे मामले दोहराए जा रहे हैं, जिससे स्टूडेंट्स के फ्यूचर पर गंभीर असर पड़ रहा है. 

इसकी न्यायिक जांच हो :  सचिन पायलट (कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की घोषणा काफी नहीं है. इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. यह मुद्दा सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि 22 लाख छात्रों का है. इनकी आशाएं और विश्वास टूट रहा है.

बच्चों का भरोसा टूटता है: अलख पांडे

फिजिक्सवाला के अलख पांडे ने कहा कि आज 1 करोड़ लोग ऐसे हैं जो बहुत दुखी हो चुके हैं. बच्चों ने पिछले 2-3 सालों में न तो किसी पार्टी में हिस्सा लिया है, न ही वे किसी पार्टी में गए हैं. कोई मौज-मस्ती नही की. फिर ऐसी घटनाएं होती हैं, तो बच्चों का भरोसा टूट जाता है. 

NTA अब एक NON TRUSTED AGENCY : खान सर

खान सर ने कहा कि NTA अब एक NON TRUSTED AGENCY के नाम से जानी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बार परीक्षा लीक होती है. NTA परीक्षा नहीं करवा पा रही है. पहले NTA ने कोशिश की थी कि इसे दबा देना चाहिए. NTA पर वही कहावत लागू होती है कि NTA टेंपो है. अब इसको जहाज की तरह टेक आफ कराने की कोशिश की जा रही है जो हो नहीं पा रहा है.

IMA (इंडिएन मेडिकल एसोशिएशन)

 IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लग सके. भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं. उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा कैंसिल होने से छात्रओं को बहुत बड़ा धक्का लगता है. 

FAIMA ने NTA को बदलने की मांग

वहीं, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. जिसमें कहा गया है कि NEET-UG 2026 के आयोजन में NTA की ओर से "अल्टीमेट फेलियर'' हुआ है. इसलिए NTA को बदला जाए या उसका पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाए.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com