विज्ञापन

NEET UG परीक्षा के बाद कब तक जारी होगी आंसर Key? जानें कब आएगा रिजल्ट

NEET UG 2026 परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स को आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है. जानिए कब तक जारी हो सकती है प्रोविजनल आंसर की और रिजल्ट की संभावित तारीख.

NEET UG परीक्षा के बाद कब तक जारी होगी आंसर Key? जानें कब आएगा रिजल्ट
NEET UG 2026 परीक्षा के बाद अब आंसर की का इंतजार

NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी 2026 की परीक्षा खत्म होने के बाद अब लाखों स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा इंतजार आंसर की और रिजल्ट का है. इस साल भी परीक्षा बड़े स्तर पर हुई और करीब 22.79 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए. ऐसे में हर छात्र ये जानना चाहता है कि उसने कितने सवाल सही किए और उसका संभावित स्कोर कितना बन सकता है. इसी वजह से आंसर की का इंतजार और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आंसर की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने जवाबों का मिलान कर पाते हैं और रिजल्ट से पहले ही अपनी तैयारी का अंदाजा लगा लेते हैं. वहीं दूसरी तरफ, रिजल्ट की तारीख को लेकर भी उत्सुकता बनी रहती है क्योंकि इसी से आगे की एडमिशन प्रोसेस तय होती है.

कब जारी होगी प्रोविजनल आंसर की

पिछले ट्रेंड्स को देखें तो NEET UG की प्रोविजनल आंसर की आमतौर पर परीक्षा के करीब एक महीने के अंदर जारी कर दी जाती है. इस बार परीक्षा 3 मई 2026 को हुई है, ऐसे में उम्मीद है कि जून के पहले हफ्ते तक आंसर की जारी हो सकती है. इससे पहले NTA ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी तारीख की घोषणा करेगा.

कैसे चेक कर पाएंगे आंसर की

आंसर की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. इसके साथ OMR शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स अपने जवाबों का मिलान कर सकें और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकें.

ऑब्जेक्शन का मिलेगा मौका

अगर किसी सवाल या जवाब को लेकर संदेह होता है, तो स्टूडेंट्स को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए प्रति सवाल लगभग 200 रुपये फीस देनी होगी. NTA इन आपत्तियों की जांच एक्सपर्ट्स की मदद से करेगा और अगर कोई गलती पाई जाती है, तो आंसर की में सुधार किया जाएगा.

कैसे होती है कॉपी की जांच

NEET की OMR शीट्स मशीन के जरिए चेक होती हैं, जिससे निष्पक्षता बनी रहती है. ये प्रक्रिया पूरी तरह सॉफ्टवेयर बेस्ड होती है और हर जवाब को ध्यान से जांचा जाता है. हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद रीचेकिंग या री-इवैल्यूएशन का विकल्प नहीं होता है, इसलिए आंसर की चरण बहुत अहम होता है.

कब आएगा रिजल्ट

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही रिजल्ट तैयार किया जाता है. आमतौर पर NEET का रिजल्ट परीक्षा के करीब 1.5 से 2 महीने के अंदर जारी होता है. ऐसे में इस बार जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक रिजल्ट आने की संभावना है.

बिना TET के कैसे बन सकते हैं सरकारी टीचर? जानें क्या होते हैं ऑप्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com