विज्ञापन

NEET Result: फीमेल टॉपर श्रावणी कुडाले ने बताया किस तरह से क्रैक किया एग्जाम, 720 में से हासिल किए 710 नंबर

सालों की तैयारी और कड़ी मेहनत के कारण ही पुणे जिले की बारामती तहसील की श्रावणी कुदले ने नीट-यूजी 2026 में 5वीं रैंक हासिल की है. 720 में से 710 अंक हासिल कर फीमेल टॉपर बनी हैं.

NEET Result: फीमेल टॉपर श्रावणी कुडाले ने बताया किस तरह से क्रैक किया एग्जाम, 720 में से हासिल किए 710 नंबर
'पहली नीट परीक्षा रद्द हो गई थी. इस एग्जाम मेरा प्रदर्शन अच्छा था: श्रावणी

बारामती की श्रावणी कृष्णकांत कुडाले NEET 2026 में 720 में से 710 अंकों के साथ देश की फीमेल टॉपर बनी हैं. साथ ही महाराष्ट्र की टॉपर बनकर भी उभरी हैं. श्रावणी कृष्णकांत कुडाले ने अपने शहर और पूरे राज्य का मान बढ़ाया है. उनकी इस कामयाबी की हर तरफ तारीफ हो रही है. हर कोई उन्हें इस बधाई दे रहा है. अपनी इस सफलता पर श्रावणी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. ऐसा लग रहा है जैसे मेरा सपना सच हो गया है. मैं स्कूल के दिनों से ही नीट में शामिल होने का लक्ष्य लेकर चल रही थी. जब क्लास 9 में थी, तभी से मैंने इस परीक्षा की तैयारी शुरू की थी.  श्रावणी ने कहा कि लगातार मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत उन्हें यह सफलता मिली.

री-एग्जाम कठिन था

श्रावणी ने कहा, 'पहली नीट परीक्षा रद्द हो गई थी. इस एग्जाम में उनका प्रदर्शन अच्छा था. पहले नीट एग्जाम की तुलना में दूसरी नीट परीक्षा अधिक कठिन थी. श्रावणी के पिता शिक्षक हैं. अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा, परिवार को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी. लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर इतनी ऊंची रैंक हासिल करेंगी. श्रावणी की मां ने कहा कि टॉप रैंक हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन उनकी बेटी के यह मुकाम करके दिखाया है. हमें उस पर बहुत गर्व है.

डिप्टी सीएम ने दी बधाई

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा अजीत पवार ने वीडियो कॉल करके श्रावणी से बातचीत और उन्होंने बधाई दी. बातचीत के दौरान, उन्होंने तारीफ की और भविष्य के मेडिकल करियर के लिए सफलता की कामना की. साथ ही श्रावणी के शिक्षकों के योगदान को भी सराहना की. डिप्टी सीएम ने कहा, श्रावणी कृष्णकांत कुडाले की इस उपलब्धि में शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- नंबर बराबर, फिर भी रैंक में अंतर! ऐसे तय हुई NEET टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल की रैंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Topper 2026, NEET Result 2026, Shravani Kudale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com