NEET PG 2026 FAQ : नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) एग्जाम के दौरान जयपुर के iON Digital Zone Sitapura के दो केंद्रों (TC 41682 और TC 41683) पर बिजली गुल होने के कारण छात्रों की परीक्षा को रद्द करना पड़ा. जिसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने प्रभावित उम्मीदवारों के री-एग्जाम की घोषणा कर दी. ऐसे में प्रभावित उम्मीदवारों के मन में कई सवाल हैं. क्या फिर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा? परीक्षा कहां होगी? पुराने सेंटर पर जाना है या नए पर? इन तमाम रिएग्जाम से जुड़े सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से देने जा रहे हैं...
किन उम्मीदवारों को देना होगा री-एग्जाम?
NBEMS के अनुसार, री-एग्जाम केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी परीक्षा जयपुर के iON Digital Zone Sitapura के दो केंद्रों (TC 41682 और TC 41683) पर बिजली गुल होने के कारण पूरी नहीं हो सकी थी.
री-एग्जाम कब होगा?
NBEMS ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 05 सितंबर 2026 को दोपहर 03 बजे री-एग्जाम आयोजित करने का फैसला किया है.
क्या नए एडमिट कार्ड जारी होंगे?
बता दें कि NBEMS ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड (Revised Admit Card) जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को पुराने एडमिट कार्ड के बजाय नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसी के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होना होगा.
एग्जाम सेंटर कहां होगा?
NBEMS ने बताया है कि री-एग्जाम सेंटर की जानकारी अलग से जारी की जाएगी.
परीक्षा के दिन क्या रखना होगा साथ?
री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडेंटिफिकेशन साथ लेकर जाना होगा. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, एंट्री रूल और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- कॉलेज और यूनिवर्सिटी में Ragging रोकने के लिए UGC के क्या हैं नियम, कैसे और कहां करें स्टूडेंट शिकायत...?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं