विज्ञापन

NEET Exam Time: कितने बजे बंद हो जाएगा सेंटर का गेट? इस एक गलती से मेहनत पर फिर सकता है पानी

प्रश्नपत्र लीक होने के बाद 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब करीब सात हफ्ते बाद आज ये एग्जाम होने जा रहा है. 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवार री-एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं.

NEET Exam Time: कितने बजे बंद हो जाएगा सेंटर का गेट? इस एक गलती से मेहनत पर फिर सकता है पानी
हर परीक्षा केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे.

NEET UG री-एग्जाम में आज लगभग 22 लाख छात्र शामिल होने जा रहे हैं. जो भी उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं वो समय का विशेष ध्यान रखें. राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एग्जाम देने वाले हर उम्मीदवार से दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है. एनटीए के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू कर दी जाएगी. दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे, यानी  1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. NTA ने साफ किया है कि एक बार परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने पर किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए कुछ मिनट की देरी आपको भारी पड़ सकती है. जो छात्रों ये एग्जाम देने जा रहें वो समय पर घर से निकल जाएं. ट्रैफिक और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा प्लान करें.

  1. NEET-UG की पु्र्नपरीक्षा आज दोपहर 2 बजे से होगी 
  2. NEET री-एग्जाम के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच में होगी 
  3. देशभर में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
  4. परीक्षा अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी
  5. 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
  6. 95 हजार से ज्यादा परीक्षा कक्ष तैयार किए गए हैं.
  7. परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के आधार पर भी एंट्री दी जाएगी.
  8. उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ-साथ मूल फोटो आईडी भी साथ जरूर रखें

इस तरह से की जाएगी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी

हर परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मी भी मौजूद रहेंगे. 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ अभ्यर्थियों की जांच करेगा. 48,448 बायोमेट्रिक कर्मी पहचान सत्यापन की जिम्मेदारी संभालेंगे. बायोमेट्रिक के साथ फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था भी लागू की गई है. सभी 5,440 केंद्रों पर एक-एक सेंटर सिस्टम ऑफिसर (CSO) तैनात होगा. 6,700 ऑब्जर्वर परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे. इसके अलावा 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर दिल्ली से लाइव सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखेंगे. AI तकनीक से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जाएगी. 

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re Exam, Neet Exam Row, Neet Re Exam 2026 Prepration Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com