मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट (UG) काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का रिजल्ट अब 21 अगस्त को जारी करेगी. पहले राउंड की मेरिट सूची 20 अगस्त को जारी की जानी थी, लेकिन अब तारीख में बदलाव किया है. इसको लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. काउंसलिंग का नया शेड्यूल कमिटी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. MCC के नए नोटिफिकेशन के अनुसार NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का नतीजा अब 21 अगस्त को घोषित किया जाएगा.
MCC NEET 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट mcc.nic.in पर 21 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा.
- एक लिंक एक्टिव होगा, जिसपर NEET UG काउंसलिंग 2026 पहले राउंड का रिजल्ट लिखा होगा. इस पर क्लिक कर दें.
- पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- जिसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
सीट अलॉटमेंट के बाद की प्रक्रिया क्या है
सीट अलॉटमेंट के बाद, अगर उम्मीदवार अलॉट की गई सीट स्वीकार करते हैं, तो उन्हें 22 से 31 अगस्त, 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. साथ ही जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. अगर किसी कैंडिडेट को सीट अलॉट होती है, तो वे अपनी पसंद के अनुसार अपने अलॉटमेंट को 'फ्रीज या 'फ्लोट' कर सकते हैं. वहीं डेटा का वेरिफिकेशन 1 सितंबर को किया जाएगा.
बता दें कि मेरिट और पसंद के आधार पर MCC की और से उम्मीदवारों को अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीटें अलॉट की जाती है. अगर NEET UG काउंसलिंग के पहले राउंड के बाद कोई सीट अलॉट नहीं होती है, तो उम्मीदवार निराशन हों, NEET 2026 काउंसलिंग के अगले राउंड में शामिल होने के लिए वो योग्य हो जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं