विज्ञापन

NDTV WORLD SUMMIT के मंच पर NDTV-VFS मीडिया फेलोशिप लॉन्च, जानिए किन 100 छात्रों को मिलेगा मौका

NDTV और VFS ग्लोबल ने मिलकर मीडिया और कम्युनिकेशंस के छात्रों के लिए 10 साल का स्कॉलरशिप और इंटरनेशनल इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है.

NDTV WORLD SUMMIT के मंच पर NDTV-VFS मीडिया फेलोशिप लॉन्च, जानिए किन 100 छात्रों को मिलेगा मौका
यह महत्वाकांक्षी पहल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने और विजन से प्रेरित है.
NDTV

NDTV VFS Global Scholarship Program : अगर आप मीडिया, जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन के स्टूडेंट हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद न्यूज नेटवर्क एनडीटीवी (NDTV) और वीजा दिलाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) ने मिलकर भारतीय युवाओं के लिए एक बेहद शानदार योजना शुरू की है. इस योजना के तहत देश के होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए पैसों की मदद (स्कॉलरशिप) तो मिलेगी ही, साथ ही उन्हें विदेश जाकर बड़ी-बड़ी कंपनियों और इंटरनेशनल मार्केट में काम सीखने का मौका भी मिलेगा. बता दें कि इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026' के पहले दिन की गई.

क्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन?

यह स्कॉलरशिप योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने और विजन से प्रेरित है, जिसमें वे देश की युवा पीढ़ी को अधिक कुशल (Upskilling) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर देते हैं. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए दोनों संस्थान भारत के भविष्य के मीडिया प्रोफेशनल्स को तराशने का काम करेंगे.

इस योजना की घोषणा करते हुए एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल और वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक व सीईओ जुबिन करकारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय युवाओं को दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच देगा. जब ये युवा विदेशों से अपनी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पूरी करके वापस लौटेंगे, तो वे देश के मीडिया, टूरिज्म (Tourism) और ट्रेड (Trade) की फिल्ड में भारत के ब्रांड एंबेसडर की तरह काम करेंगे.

इस 10 साल की योजना में क्या-क्या मिलेगा?

यह योजना कोई एक या दो साल की नहीं है. यह पूरे 10 सालों तक चलेगी...

हर साल 10 बच्चों का होगा सिलेक्शन

हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 सबसे होनहार बच्चों को इसके लिए चुना जाएगा. इस तरह कुल 100 बच्चों की किस्मत चमकेगी.

इन देशों में जाने का मिलेगा मौका

चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि चयनित छात्रों को सेंट्रल यूरोप, ब्रिटेन (UK), अमेरिका (US), दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के मीडिया और कॉर्पोरेट बाजारों में भेजा जाएगा. छात्रों को किस देश में भेजा जाएगा, यह उनकी पर्सनल इंट्रस्ट और उनके करियर के लिए सबसे बेहतर संभावनाओं को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा.

कैसे होगा सिलेक्शन?

NDTV और VFS Global छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रमुख मीडिया स्कूलों और कम्युनिकेशन संस्थानों से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं.
तीन-सदस्यीय चयन समिति में NDTV, VFS Global के प्रतिनिधि और बाहरी सदस्य शामिल होंगे. इस बड़ी पहल की और अधिक विस्तृत जानकारियां आने वाले दिनों में सार्वजनिक की जाएंगी.

यह भी पढ़ें- NEET PG Round 1 Result जारी, काउंसलिंग और रिपोर्टिंग के नियमों में हुए 6 बड़े बदलाव, देखें नया शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com